नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने दिया नवजात को जन्म, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने दिया नवजात को जन्म, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
Share:

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग रेप पीड़िता द्वारा गुरुवार को सरकारी अस्पताल में एक नवजात को जन्म देने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को FIR दर्ज कर ली है। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने दी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मणिलाल पाटीदार ने शनिवार को बताया है कि, "गुरुवार को पेट दर्द की समस्या होने पर पर एक 17 वर्ष की नाबालिग लड़की को उसके परिवार वाले सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां उसने कुछ देर बाद ही एक नवजात को जन्म दिया।"

पीड़िता के पिता द्वारा शुक्रवार शाम दर्ज कराई गई FIR के आधार पर SP ने आगे बताया कि, "लगभग सात-आठ महीने पहले नाबालिग लड़की से उसी गांव के दो युवकों ने घर में घुसकर रेप किया था, किन्तु आरोपियों की धमकी से डरी लड़की ने घटना की सूचना पुलिस या परिजनों को नहीं दी थी। अब प्रसव के बाद जयचंद्र और शिवानंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी गांव से फरार हैं, उनकी तलाश में जगह जगह दबिश दी जा रही है।"

वहीं दुष्कर्म पीड़िता के पिता कहना है कि, "रेप की घटना के दूसरे दिन ही वह बेटी को लेकर शहर कोतवाली गए थे, किन्तु तब तत्कालीन कोतवाल साहब ने इज्जत की दुहाई देकर मामला नहीं दर्ज कराने के लिए कहा और वापस भेज दिया था।"

पश्चिम बंगाल: अन्धविश्वास ने ली दो मासूमों की जान, जादू-टोने के चलते दो अन्य बच्चे भी घायल

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, वकील को सरेआम गोली मारकर हुए फरार

कुएं में लाश देख शहर में फैली सनसनी, सुसाइड या मर्डर में उलझी पुलिस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -