दुल्हन ने स्टेज पर ही तोड़ डाली वरमाला, बोली- नहीं करुँगी शादी क्योंकि लड़का...
दुल्हन ने स्टेज पर ही तोड़ डाली वरमाला, बोली- नहीं करुँगी शादी क्योंकि लड़का...
Share:

मेरठ: यूपी के मेरठ जिले में दूल्हे का काला रंग देखकर दुल्हन इतनी गुस्सा हो गई कि उसने स्टेज पर ही वरमाला तोड़ डाली। धोखा होने की बात कहते हुए स्टेज से नीचे उतर आई और शादी करने से साफ मना कर दिया। दुल्हन को समझाने बुझाने की तमाम कोशिश की गई, किन्तु वह मानने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद बारात बैरंग वापस लौट गई।

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव निवासी युवती की शादी हरिद्वार के एक गांव में फिक्स हुई थी। लड़की पक्ष ने शादी से पहले की सभी रस्में अच्छी तरह से निभाई थीं। बुधवार को जब बारात आई, लड़की पक्ष ने बारात का अच्छे तरीके से स्वागत किया। दूल्हा स्टेज पर पहुंचा और वरमाला की तैयारी की जाने लगी। दुल्हन की सहेलियां भी वरमाला लेकर स्टेज पर पहुँच गई। स्टेज पर पहुंचते ही दुल्हन ने अपने हाथ में थामी वरमाला तोड़ डाली और गुस्से में वहां से जाने लगी।

दुल्हन को देखकर दूल्हा भी हैरान-परेशान हो गया। वहीं समारोह स्थल पर सभी लोग चौंक गए। जब दुल्हन से कारण पुछा गया तो उसने गुस्से में कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसने कहा कि जो तस्वीर उसे दिखाई गई थी, यह वह लड़का नहीं है। इसका रंग काला है। दुल्हन ने शादी से मना करते हुए अपने परिजनों को भी काफी खरी-खोटी सुनाई। बुधवार को पंचायत हुई, किन्तु समाधान नहीं निकला। बारात को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा।

प्रयागराज: घर से बरामद हुए परिवार के चार सदस्यों के शव, मचा हड़कंप

यूपी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 9 बाइक जब्त, दो चोर गिरफ्तार

पत्नी को पड़ोसी युवक के साथ देखकर भड़क उठा पति, उठाया खौफनाक कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -