उत्तर प्रदेश: बस्ती में बड़ा हादसा, कुआनो नदी में पलटी नाव, दो महिलाओं की मौत
उत्तर प्रदेश: बस्ती में बड़ा हादसा, कुआनो नदी में पलटी नाव, दो महिलाओं की मौत
Share:

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के बस्‍ती जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है । यहां जिले की कुआनो नदी में एक डोंगी नाव पलट जाने से चार महिलाओं सहित पांच लोग डूब गए। इनमें से तीन लोग तो सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि दो महिलाएं नदी की तेज धारा के साथ बह गईं। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रही है।

CO रुधौली अंबिका राम, नायाब तहसीलदार प्रियंका और थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी घटनास्थल पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।  डूबी महिलाओं में से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी महिला लापता बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव की 45 वर्षीय संवारी देवी, 50 वर्षीय कलावती, 40 वर्षीय सुदामा और 42 साल की मोनिका एक ही डोंगी नाव पर सवार होकर मजदूरी करने के लिए गुरुवार को बन्नी गांव जा रही थीं।

नाव एक युवक चला रहा था। बताया जा रहा है कि बन्नी गांव के निकट ही नाव असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में संवारी देवी और कलावती पानी में डूब गईं, जबकि अन्य लोग तैर कर बाहर निकल आए। संवारी देवी का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं, अब गोताखोर कलावती की तलाश कर रहे हैं।

मालेगांव ब्लास्ट केस: एक और गवाह अपने बयान से मुकरा, अब तक 19 गवाहों ने मारी पलटी

महीने भर के अंतराल के बाद व्यापार फिर से शुरू होने के साथ रूसी रूबल बढ़ गया

16 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार, नाव भी जब्त

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -