लॉकडाउन: सरहद और रास्ते सील, अब यमुना में तैरकर यूपी पहुंच रहे मजदूर
लॉकडाउन: सरहद और रास्ते सील, अब यमुना में तैरकर यूपी पहुंच रहे मजदूर
Share:

चंडीगढ़: लॉकडाउन के दौरान दूसरे प्रदेशों में फंसे मजदूर अपने घर पहुंचने के लिए सभी कोशिशें कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ किया हरियाणा के पानीपत में फंसे उत्तर प्रदेश के 12 श्रमिकों ने। ये लोग हरियाणा-यूपी सीमा पर बहने वाली यमुना नदी में कूदे और नदी पार करने के साथ ही उत्तर प्रदेश में दाखिल हो गए। हालांकि, इनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया और ये पुलिस की पकड़ में आ गए। अब पुलिस ने इन सभी लोगों को क्वारंटीन होम में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग पानीपत की सब्जी मंडी में मजदूरी करते हैं। इनका कहना है कि जब इनके मालिक ने भोजन देना बंद कर दिया तो मजबूरन ये लोग अपने घरों के लिए निकल पड़े। ये सभी पानीपत से तक़रीबन 750 किलोमीटर दूर कौशांबी जा रही थे। यमुना नदी को पार करके ये सभी शामली जिले में पहुंच गए। शामली के गंगेरू गांव के लोगों ने इन्हें देखा तो पुलिस को सूचित कर दिया।

गुरुवार को भी तक़रीबन 15 मजदूरों ने हरियाणा के कुंजपुरा इलाके में यमुना पार करके यूपी के शामली जिले में आने का प्रयास किया, किन्तु पुलिस ने इन्हें वापस भेज दिया। इन्हीं मजदूरों की तरह हरियाणा में फंसे सैकड़ों मजदूर नदी पार करके यूपी में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे पुलिस की चिंता बढ़ गई है। सरहदें सील करने और सड़कों पर बैरिकेड्स लगाने के बाद अब पुलिस को नदी की भी निगरानी करनी पड़ रही है।

रेलवे को कोरोना ने लगाई तगड़ी चपत, सामने आई चौकाने वाली जानकारी

एयर इंडिया के कर्मचारियों ने उड्डयन मंत्रालय को लिखी चिट्ठी, कहा- हमारे वेतन में ना की जाए कटौती

खुशखबरी : नहीं भरना पड़ेगी तीन महीनें की फीस, कई स्कूल ने किया फैसला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -