भीतर घुस आया बाढ़ का पानी, तो पति-पत्नी ने घर को ही बना लिया स्विमिंग पूल
भीतर घुस आया बाढ़ का पानी, तो पति-पत्नी ने घर को ही बना लिया स्विमिंग पूल
Share:

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बाढ़ से लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। गंगा और जमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से लोगों के घरों में कई फीट तक पानी भर चुका है। परेशान लोग प्रशासन से सहायता मांग रहे हैं। बड़े स्तर पर प्रयागराज में बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। NDRF की कई टीम लोंगों की मदद करने में जुटी हुई हैं।

प्रयागराज में बाढ़ के बीच एक अनूठी तस्वीर सामने आई है। जब एक घर में कई फीट तक बाढ़ पानी भर गया तो घर में उपस्थित दंपति इससे परेशान होने की बजाय मस्ती करते नज़र आए। पत्नी घर में घुसे बाढ़ के पानी में तैरने लगी। पत्नी की तैरने की तस्वीरें मीडिया में आई हैं। यही नहीं पति भी बाढ़ के पानी में डुबकी लगाते नज़र आ रहा है। कमरे में भरे बाढ़ के पानी में डुबकी लगाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

एक अन्य तस्वीर में कमरे में भरे बाढ़ के पानी में पति-पत्नी दोनों ही डुबकी लगाते नज़र आ रहे हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बाढ़ आने की वजह से लोग परेशान हो जाते हैं। किन्तु इन तस्वीर को देखकर आप कह सकत हैं कि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो मुसीबत में भी परेशान नहीं होते और उस समय को भी एन्जॉय करते हैं।

मुस्लिम देश में आज भी मौजूद है समुद्र मंथन में निकला अमृत कलश

चीन की नदी में दिखा पानी का राक्षस, लेकिन सच्चाई जानी तो हो गए हैरान

न्यूज़ पढ़ते-पढ़ते कुर्सी से गिर पड़े पाक एंकर, वायरल हुआ फनी वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -