दलित युवक का लिंग परिवर्तन करके मुमताज़ ने बना दिया लड़की, फिर 10 लाख रुपए हड़पकर हुआ फरार...
दलित युवक का लिंग परिवर्तन करके मुमताज़ ने बना दिया लड़की, फिर 10 लाख रुपए हड़पकर हुआ फरार...
Share:

गोरखपुर:  उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर में मुमताज नामक एक आरोपित ने एक दलित युवक को धोखे से सेक्स चेंज करवाकर लड़की बनवा दिया। इसी के साथ मुमताज ने युवक के 10 लाख रुपए और जेवर भी हड़प लिए। पीड़ित विवाहित है और 2 बच्चों का पिता है। इस संबंध में गोरखपुर के गोला थाने में शिकायत दर्ज हो चुकी है। पुलिस आरोपित की खोज में लगी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोरखपुर के गोला बाज़ार में मोहल्ला खटिकाना पड़ता है।

यहाँ रहने वाले शनि कुमार DJ पर डाँस कर के अपने परिवार का पालन करते थे। जून 2020 में वे किन्नरों की टोली में ढोल बजाने वाले मुमताज के संपर्क में आए। मुमताज ने उनको और अधिक पैसे कमाने के लिए दिल्ली चलने के लिए कहा। नवंबर 2020 में मुमताज, शनि को अपने साथ लेकर दिल्ली आ गया। एक दिन उसने शनि को नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया, और जब शनि को होश आया, तब उनका लिंग परिवर्तन हो चुका था। होश में आने के बाद शनि को पता चला कि वो अब लड़की बन गया है। शनि को चुप करवाते हुए मुमताज ने उस से पति पत्नी जैसे साथ रहने का वादा किया। शनि के सामने मुमताज ने खुद को कुँवारा बताया था। लड़की बनाने के बाद मुमताज ने शनि को मनचली नाम मनचली दिया।

तक़रीबन 4 महीने बाद मुमताज़, मनचली बने शनि को ले कर वापस गोरखपुर लौट आया। आरोपित मुमताज गोरखपुर के उरुवा थानाक्षेत्र के गाँव भरवलिया का निवासी बताया जा रहा है। 3 अक्टूबर 2021 को मुमताज शनि को अपने गाँव ले गया। गाँव में जा कर पता चला कि मुमताज पहले से ही विवाहित है। मुमताज के बच्चे भी हैं। सच्चाई सामने आने के बाद मुमताज ने शनि को मुँह बंद रखने की धमकी भी दी। पीड़ित के मुताबिक, उस रात वह मुमताज के ही घर पर सो गया। जब सुबह सो कर उठा तब उसके बैग से 10 लाख रुपए गायब हो चुके थे। उसके जेवर भी चुरा लिए गए थे। जब उसने मुमताज से इस संबंध में पूछा तो उसको बुरी तरह से डराया और धमकाया गया। शनि ने जैसे-तैसे भागकर पुलिस में इस बात की शिकायत की। शनि ने अपने साथ घटी घटना की शिकायत मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP गोरखपुर ने तत्काल ही इस मामले में FIR दर्ज करने के आदेश दिए।

बाइक से गिरने के बाद भी महिला ने चेन स्नैचर को धर-दबोचा, लोग कर रहे तारीफ

मानवता शर्मनाक! होटल कर्मी ने किया 60 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

चंद्रबाबू नायडू ने की YSRCP शासन के खिलाफ सीधी लड़ाई की घोषणा की

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -