युवक के पेट से निकली स्टील की 62 चम्मच, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स भी हैरान
युवक के पेट से निकली स्टील की 62 चम्मच, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स भी हैरान
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक शख्स के पेट के अंदर से 62 स्टील की चम्मच निकाली गई है। फिलहाल, उस शख्स का उपचार ICU में चल रहा है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के अनुसार, यह शख्स पिछले लगभग एक साल से चम्मच में खा रहा था। 

 

मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर राकेश खुराना ने जानकारी दी है कि 32 साल के एक मरीज विजय से पूछा गया कि क्या उसने ये चम्मचें खाई हैं। तो मरीज ने कहा कि हां उसने ही ये चम्मचें खाई हैं। दरअसल, मुजफ्फरनगर जिले के मंदसौर क्षेत्र के 32 वर्षीय विजय के पेट में दर्द की समस्या थी। दर्द अधिक बढ़ जाने पर परिवार वाले विजय को डॉक्टर के पास ले गए।

जहाँ,  डॉक्टर ने हालत नाजुक देख कर विजय को अस्पताल में एडमिट कर लिया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने विजय के पेट का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन में मरीज के पेट में चम्मच में देखकर डॉक्टर भी दांग रह गए। डॉक्टरों ने लम्बे चले ऑपरेशन में एक-एक कर विजय एक पेट से चम्मच निकाली। जब डॉक्टरों ने विजय के पेट से निकली चम्मचों को गिना, तो 62 चम्मच की संख्या बताई गई। यह घटना फ़िलहाल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों में चर्चा विषय बनी हुई है।  

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: क्या सोनिया को मना पाएंगे गहलोत ? विवाद के बाद आज पहली मुलाकात

'मूर्तिपूजकों को जहाँ देखो, काट डालो..', मुस्लिमों को ये जहरीली तालीम भी दे रहा था PFI

यादवों से मुस्लिम काफी अधिक हैं.., इसलिए 'मुसलमान' को सपा अध्यक्ष बनाएं अखिलेश यादव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -