उत्तरप्रदेश: भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
उत्तरप्रदेश: भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
Share:

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष और नगर पालिका के सभासद चौधरी धारा सिंह को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। सहारनपुर के SP दिनेश कुमार ने कहा कि, "सभासद धारा सिंह मौला कष्ट वाला स्थित अपने आवास से त्रिवेणी शुगर मिल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रंखंडी फाटक के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दी।"

SP दिनेश कुमार ने आगे कहा कि, "सिर पर गोली लगने की वजह से भाजपा नेता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।" उन्होंने कहा कि, "क्राइम ब्रांच को मौके पर भेज दिया गया है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। सभासद के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया गया है।" वहीं, हत्या के बाद भाजपाइयों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया है। नेता की हत्या की जानकारी मिलते ही नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा समेत सैकड़ों भाजपाई घटनास्थल पर जमा हो गए।

आपको बता दें कि एक हफ्ते के भीतर देवबंद में हुई दूसरे भाजपा नेता की हत्या के बाद से पुलिस प्रशासन में कोहराम मचा हुआ है। रविवार को भी बदमाशों ने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद से देवबंद क्षेत्र में गैंगवार की आशंका पनपती नज़र आने लगी है। स्थिति को देखते हुए मौके पर कई थानों में पुलिसबल की भी तैनाती की गई है।

प्रधानमंत्री के मुरीद हुई तमिलनाडु की जनता, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #DontGoBackModi

ईरान को लगा बड़ा झटका, गैस परियोजना से फ्रांसीसी कंपनी के बाद चीन ने भी खींचे हाथ

इन कंपनियों ने सरकार को चुकाया 94 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम बकाया

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -