मुहर्रम पर तिरंगे का अपमान, राष्ट्रीय ध्वज पर बना डाले मस्जिद और चाँद-तारे के निशान
मुहर्रम पर तिरंगे का अपमान, राष्ट्रीय ध्वज पर बना डाले मस्जिद और चाँद-तारे के निशान
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मुहर्रम की पूर्व संध्या पर निकाले गए जुलुस में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जहाँ देश की शान, तिरंगे पर मस्जिद, चाँद-तारे बनाए गए हैं। यहाँ तक कि तिरंगे के आकार को भी बदलकर मुस्लिम ताजिए के आकर का बना दिया गया था। जिसे लेकर राष्ट्रभक्तों में आक्रोश देखा जा रहा है। बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ने भी इस घटना पर विरोध दर्ज कराया है।

 

न्यूज़ नेशन के एक पत्रकार ने इस घटना के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, 'कानपुर में तिरंगे के अपमान का आरोप लगा है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने शिकायत की है, कि मोहर्रम के जुलूस में निशान के तौर पर तिरंगा के रूप और आकार को बदल कर उसके चिन्ह को बदल कर अपमानित करने का काम किया गया है।' वहीं इस मामले के सामने आने के बाद आम लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। बजरंग दल और VHP के कार्यकर्ताओं ने कानपुर पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर शिकायत दी है। उनका कहना है कि इस मामले का संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

वहीं पुलिस आयुक्त ने भी इसकी जाँच करवाकर जरूरी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि, 'कुछ संगठनों के कार्यकर्ता हमारे पास आए थे। उन्होंने तिरंगे के अपमान को लेकर शिकायत दी है। हम DCP और वरिष्ठ अधिकारियों से हम जाँच करा रहे हैं। अगर शिकायत सत्य पाई जाती है, तो आगे कार्रवाई की जाएगी।'

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

TMC में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभिषेक बनर्जी ने खोला मोर्चा, पार्टी नेताओं को दी ये नसीहत

'भाजपा ने हमें कमजोर करने की कोशिश की...', गठबंधन तोड़ने के बाद बोले नीतीश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -