लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी पर बरसीं मायावती, कहा - इनका काम केवल भाजपा की ब्रांडिंग
लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी पर बरसीं मायावती, कहा - इनका काम केवल भाजपा की ब्रांडिंग
Share:

सहारनपुर: 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद अब सपा-बसपा-रालोद का महागठबंधन भी जोश में आ गया है। आज सहारनपुर के देवबंद में 'सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन' महारैली में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने भाजपा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उनके साथ सभा को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उपाध्यक्ष चौधरी अजित सिंह भी संबोधित करेंगे। 

ममता के गढ़ में पीएम मोदी की दहाड़, कहा - रैली में ये भीड़ 'दीदी' की हार का स्मारक

देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे के देवबंद में कासिमपुरा ग्राम के तिब्बियां कालेज के समीप मैदान में मायावती ने जमकर सत्ता पक्ष पर हमला बोला। मायावती ने कहा है कि पीएम मोदी को देश की कोई भी फ़िक्र नही है। वे तो केवल अपनी पार्टी भाजपा की ब्रांडिंग में लगे हुए हैं। अब उनको गठबंधन से भय लग रहा है। यह तो निश्चित है कि अब उत्तर प्रदेश से भाजपा जा रही है और गठबंधन पूर्ण बहुमत प्राप्त कर रहा है। पीएम मोदी केवल गरीबों का साथ देने का ड्रामा कर रहे हैं। उनका पूरा ध्यान तो धन्ना सेठों को और रईस बनाने में लगा है। 

वैद्यनाथ ग्रुप के मालिक को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी, चुनावी मैदान रहेगा झांसी

देवबंद में गठबंधन की रैली में मायावती ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा कि यहां की भीड़ देखकर मोदी पगला जाएंगे। पीएम मोदी की जुमलेबाजी अब काम नहीं आएगी। मायावती ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सरकारी खजाना खाली कर दिया है। मोदी ने चुनाव घोषित होने से पहले बजट में राजनीतिक फायदा लेने का प्रयास किया। भाजपा की गलत नीतियों से किसान परेशान है। लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। मायावती ने कहा है कि अगर हमें केंद्र सरकार बनाने का अवसर मिला तो सभी प्रदेशों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे ताकि किसानों का ऋण पूरा माफ़ किया जाएगा।

खबरें और भी:-

तेजस्वी यादव का संगीन आरोप, कहा- मुझे लालू जी से मिलने नहीं दे रहे भाजपाई गुंडे...

चुनाव आयोग की ममता को दो टूक, कहा - हमें विश्वसनीयता सिद्ध करने की जरुरत नहीं...

OBC आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार को जारी किया नोटिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -