मदरसे की छत पर खून से लथपथ मिली 9 वर्षीय बच्चे की लाश, ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या
मदरसे की छत पर खून से लथपथ मिली 9 वर्षीय बच्चे की लाश, ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक में मदरसे में एक नाबालिग बच्चे की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की आयु तक़रीबन 9 वर्ष बताई जा रही है। बच्चे का शव मदरसे की छत पर मिला है। आरोपित उसी मदरसे का एक छात्र बताया जा रहा है जिसकी आयु करीब 14 साल है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। घटना शनिवार (28 मई 2022) की बताई जा रही है।

बुलंदशहर के SP सिटी के अनुसार, 'नगर कोतवाली क्षेत्र में आने वाले धमेड़ा अड्डे के पास मदरसे में एक 9 वर्ष का बच्चा, अपने से थोड़ा बड़े साथी के साथ पढ़ता था। उसी के साथी द्वारा ईंट से कुचलकर उसका कत्ल किया गया है। पुलिस मौके पर पहुँच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। परिजनों से मिली शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक और आरोपित एक ही गाँव के अलग-बगल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अभी तक हत्या की कोई स्पष्ट वजह पता नहीं चल पाई है। दोनों के परिजनों से बात की जा रही है।'

एक स्थानीय मीडिया ने मृतक के बाबा अब्दुल से बात की। उन्होंने बताया है कि, 'जिस लड़के पर मेरे पोते को मारने का इल्जाम है, उनके घर पर पहले भी मेरे घरवालों से मारपीट का इल्जाम है। उस मामले की थाने में धारा 307 में FIR दर्ज है। अब बच्चे की हत्या कर दी गई है। कत्ल फाँसी लगा कर किया गया है।' पीछे से महिलाओं के रोने की आवाज आ रही थी जिसमे एक महिला ने कहा कि, 'बहुत बड़ी गलती कर दी लगा कर।' शायद वो बच्चे को मदरसा में भर्ती करने की बात कह रहीं थी। 

'हिन्दुओं को पैर की नोक पर रखूँगा..', अब्दुल रहमान गिरफ्तार, नूपुर शर्मा का सिर काटने की 'आतंकी सोच'

एक बार फिर मनोरंजन जगत को लगा बड़ा झटका....बिदिशा और मंजूषा नियोगी के बाद इस एक्ट्रेस ने उठाया खौफनाक कदम

किडनेपिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, युवक का अपहरण करने वाले 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -