यूपी कांग्रेस में घमासान जारी, MLA अदिति सिंह ने कहा - नहीं मिला कारण बताओ नोटिस
यूपी कांग्रेस में घमासान जारी, MLA अदिति सिंह ने कहा - नहीं मिला कारण बताओ नोटिस
Share:

रायबरेली: यूपी के योगी सरकार के विशेष विधानसभा सत्र में कांग्रेस MLA अदिति सिंह के शामिल होने पर पार्टी में उठा बवाल ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अदिति सिंह के खिलाफ रायबरेली में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस विधान मंडल दल नेता व MLA अजय कुमार 'लल्लू' ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस बीच अदिति सिंह ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पार्टी के भीतर अपने विरोधियों पर निशाना साधा है।

वहीं अदिति सिंह ने कारण बताओ नोटिस मिलने से मना करते हुए कहा है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला। साथ ही उन्होंने कहा है कि, 'पार्टी पहले ये बताए कि उन नेताओं को अब तक कोई नोटिस क्यों नहीं दिया गया, जो सरेआम पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं।' अदिति ने कहा कि क्यों नहीं उनको पार्टी से निकाला गया और वो लोग क्यों अब भी पार्टी के सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि नोटिस में उनसे दो दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है।

अदिति ने कहा कि विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू मीडिया में नोटिस देने के बजाय सीधे मुझे देते। आपको बता दें कि अदिति के तेवर पार्टी के इस व्यव्हार के कारण बेहद तल्ख हो गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ रायबरेली में कांग्रेसियों ने अदिति के कायार्लय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। इस दौरान हाथों में तख्ती लेकर कांग्रेस पार्टी के समर्थक अदिति सिंह से इस्तीफे की मांग करने लगे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस व कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोक भी हुई।

भूमाफिया आज़म खान को बड़ी राहत, पांच मामलों में अदालत ने दी अग्रिम जमानत

SC के पूर्व जस्टिस काटजू ने ममता पर लगाया मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप, भाजपा को भी घेरा

विदेश मंत्री जयशंकर से मिलीं शेख हसीना, द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई वार्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -