उत्तरप्रदेश में भी कार्यकारी अध्यक्ष वाला फॉर्मूला अपना सकती है कांग्रेस
उत्तरप्रदेश में भी कार्यकारी अध्यक्ष वाला फॉर्मूला अपना सकती है कांग्रेस
Share:

लखनऊ : तीन राज्यों में मिली जीत के बाद अब होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन का पुनर्गठन करने वाले हैं। जानकारी के अनुसार राहुल न सिर्फ नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे बल्कि कम से कम चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

कार्यकारी अध्यक्ष को प्रभारी भी बनाएंगे 
सूत्रों के प्राप्त जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से हर कार्यकारी अध्यक्ष को 20 सीटों का प्रभारी बनाया जाएगा। हर कार्यकारी अध्यक्ष के साथ कांग्रेस शासित सरकारों के कम से कम दो-दो मंत्रियों को इन सीटों का प्रभार दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, जितिन प्रसाद, ललितेश त्रिपाठी और राजेश मिश्र के नाम पर चर्चा चल रही है।

जानकारी के लिए बता दें राहुल गांधी ने युवा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष का फार्मूला तैयार किया है। इससे पहले यह फॉर्मूला तीनो राज्यों में पार्टी अपना चुकी है वही अभी तेलंगाना में सात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और बिहार में चार, उड़ीसा में तीन, केरल और मेघालय में दो-दो कार्यकारी अध्यक्ष हैं। 

नेशनल हेराल्ड : हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील की तैयारी में कांग्रेस

तीन राज्यों में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस को तगड़ा झटका, पार्टी में छाई नाराजगी

जल्द मिलने लगेगी प्रदेश के किसानों को यूरिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -