देवबंद में गंदगी को लेकर कमिश्नर का बड़ा एक्शन, ईओ और सफाई निरीक्षक का तीन महीने का वेतन रोका
देवबंद में गंदगी को लेकर कमिश्नर का बड़ा एक्शन, ईओ और सफाई निरीक्षक का तीन महीने का वेतन रोका
Share:

देवबंद: उत्तर प्रदेश के देवबंद नगर में व्यापत गंदगी और कूडों के ढेर जगह-जगह पड़े होने से खफा कमिश्नर संजय कुमार ने नगर पालिका के ईओ और सफाई निरीक्षक का तीन महीने की सैलरी रोकने का फैसला लिया और SDM राकेश कुमार को निर्देश दिए कि वह पालिका के कामकाज की लगातार मॉनिटरिंग करे और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त कराएं।

कमिश्नर संजय कुमार डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल के साथ आज अचानक देवबंद कोतवाली और तहसील का जायज़ा लेने के लिए पहुुंचे। कमिश्नर संजय कुमार ने तहसील देवबंद के भूमि संबंधीे रिकॉर्ड आदि का अवलोकन किया तो कुछ भी ठीक नहीं मिला। उन्होंने तहसीलदार आशुतोष सिहं और SDM राकेश कुमार को भी कड़ी फटकार लगाई। दोनो अधिकारी करीब एक घंटा देवबंद में रहे। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने सीओ देवबंद चैब सिंह और कोवताली निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा को भूमाफियाओं के विरुद्ध एक्शन लिए जाने के भी निर्देश दिए।

कमिश्नर ने इस दौरान कहा कि वह काफी जल्द फिर देवबंद का निरीक्षण करने जाएंगे और यहां के कामकाज में सुधार नज़र नहीं आया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दोनो अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया। एक सप्ताह  के दौरान मंडल स्तरीय इन दोनो अधिकारियों का देवबंद का यह दूसरा दौरा था। 

सेंसेक्स की इन छह कंपनियों के शेयर्स में आया उछाल, सबसे ऊपर रही रिलायंस इंडस्ट्रीज

NCAER घटा रहा ग्रोथ रेट, ग्रोथ को गति देने के लिए खर्च बढ़ाना जरुरी

अब सिर्फ इतने पैसो में मिलेगा दस लाख तक का ट्रैवल इंश्योरेंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -