आज है UP का 71वां स्थापना दिवस, योगी आदित्यनाथ-PM मोदी ने दी बधाई
आज है UP का 71वां स्थापना दिवस, योगी आदित्यनाथ-PM मोदी ने दी बधाई
Share:

नई दिल्ली: आज उत्तर प्रदेश अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है। अब इस मौके पर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत कई दिग्गजों ने प्रदेशवासियों को बधाइयां दी हैं। आप देख सकते हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा है, 'मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का प्रदेश, भारत का हृदय प्रदेश, भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल, उ।प्र। के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई।'

 

उनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया है और लिखा है, 'उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि रहा यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।' वहीं उनके अलावा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक ट्वीट किया है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा है, 'उत्तर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों एवं बहनों को 'स्थापना दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश में विकास की अपार सम्भावनाएं हैं जिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। उ। प्र। निरंतर समृद्ध और विकसित हो, यही ईश्वर से मेरी कामना है।'

 

वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ट्वीट कर लिखा, 'उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार राज्य में जन सेवा के संकल्प के साथ विकास के नए मानदंड स्थापित कर रही है। मैं प्रदेश के समग्र विकास व प्रगति की कामना करता हूं।' इसी के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर सभी को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के प्रतिभाशाली व कर्मठ निवासियों को बधाई। अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करके, देश की सबसे बड़ी आबादी वाले इस राज्य ने राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को शक्ति दी है। उत्तर प्रदेश वासियों की उत्तरोत्तर प्रगति व खुशहाली के लिए मैं मंगल कामना करता हूं।'

जल्द ही इन राज्यों में हो सकती है बारिश और बढ़ सकती है ठंड

भोपाल: अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 6 लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

इजरायल में पीएम के खिलाफ भारी मात्रा में हो रहा विरोध प्रदर्शन, लोग कर रहे इस्तीफे की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -