कॉलेज में छात्राओं पर डाला जा रहा था बुर्का पहनने का दबाव, शिकायत मिलने पर पहुंची SDM और....
कॉलेज में छात्राओं पर डाला जा रहा था बुर्का पहनने का दबाव, शिकायत मिलने पर पहुंची SDM और....
Share:

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में मुस्लिम कॉलेज की छात्राओं ने पुलिस को शिकायत करते हुए कहा है कि उन्हें बुर्का (Burqa) नहीं पहनने को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है। बुलंदशहर जिले के खुर्जा की कॉलेज छात्राओं ने सोमवार को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) ईशा प्रिया से मिलकर उन्हें स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बदमाशों द्वारा उन्हें बुर्का पहनने के लिए विवश किया जा रहा है और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।

शिकायत पर फ़ौरन कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के स्टेशन हाउस अधिकारी (SHO) के साथ SDM ईशा प्रिया छात्राओं के क्षेत्र में पहुंचीं और स्थानीय निवासियों के साथ मीटिंग की। अधिकारियों ने इलाके के लोगों को चेताया है कि कॉलेज की छात्राओं को तंग करने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

SDM ईशा प्रिया ने कहा है कि, "सराय मुर्तजा कॉलोनी में कुछ बदमाश लड़कियों को तंग कर रहे थे और उन्हें बुर्का पहनने के लिए दबाव डाल रहे थे। लड़कियों ने हमें अपनी शिकायत में बताया है कि जब उनके परिवारों को बगैर बुर्का के कॉलेज भेजने में कोई समस्या नहीं थी, तो ये लोग इस मामले पर कैसे आपत्ति उठा सकते हैं?" SDM ने स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटियों को कॉलेज भेजने के लिए प्रेरित किया।

NPR के लिए पूरी मदद करेगी महाराष्ट्र सरकार, लेकिन इसके आगे कुछ नहीं - NCP नेता जीतेन्द्र अव्हाड

सप्ताह के दूसरे दिन धड़ाम से गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के रेट

चोरों ने अपनाई चोरी करने की नई प्रक्रिया, अनोखे अंदाज़ में चुरा कर ले जा रहे थे पैसे और फिर...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -