'भाजपा छोड़ दो, वरना परिवार सहित मार डालेंगे..', आतंकियों के निशाने पर BJP-RSS और इंडियन आर्मी
'भाजपा छोड़ दो, वरना परिवार सहित मार डालेंगे..', आतंकियों के निशाने पर BJP-RSS और इंडियन आर्मी
Share:

लखनऊ: देश में अक्सर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी जैसे विपक्षी दलों द्वारा ही केंद्र की सत्ताधारी भाजपा का विरोध देखने को मिलता है, लेकिन अब खूंखार आतंकी संगठन भी खुलकर भाजपा के खिलाफ उतर आए हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-खालसा (Lashkar e Khalsa) भाजपा नेताओं को पार्टी छोड़ने की धमकी दे रहा है और ऐसा नहीं करने पर उन्हें और उनके परिजनों की हत्या की धमकी दी जा रही है। पंजाब, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई भाजपा नेताओं को आतंकियों ने इस तरह की धमकी दी हैं। हालाँकि, गौर करने वाली बात ये भी है कि, किसी अन्य सियासी दल के नेता को इस तरह की धमकियां नहीं मिली हैं 

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर से सामने आया है। यहां रामपुर से भाजपा के लोकसभा सांसद घनश्याम लोधी को आतंकी संगठन लश्कर-ए-खालसा के आतंकी संदीप सिंह खालिस्तानी से गुरुवार (5 जनवरी) को एक व्हाट्सएप नंबर पर जान से मारने की धमकी मिली है। भाजपा सांसद के अनुसार, उनके नंबर पर भेजे गए सन्देश में कहा गया है कि ‘भाजपा छोड़ दो, नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मार दिया जाएगा।’ यही नहीं इस मैसेज में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेताओं के साथ-साथ इंडियन आर्मी को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। धमकियां मिलने के बाद लोधी ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई है और भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है।

भाजपा सांसद लोधी (MP Ghanshyam Lodhi) द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक, धमकी मोबाइल नंबर +91 7609875306 से दी गई थी। भाजपा सांसद ने बताया है कि 5 व्हाट्सएप मैसेज भेजने के अतिरिक्त खालिस्तानी आतंकी ने उन्हें 5 बार फोन भी किया है। 

बता दें कि, 5 जनवरी, 2023 को भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) मुंबई के नेता तजिंदर सिंह तिवाना को भी व्हाट्सएप पर इसी प्रकार की धमकी मिली थी। प्रेषक ने अपने आप को लश्कर-ए-खालसा से संदीप सिंह खालिस्तानी बताया और समूह के प्रवक्ता होने का दावा किया था। उसने कहा था कि यदि  तजिंदर सिंह भाजपा के साथ रहते हैं, तो वो तजिंदर सिंह और उसके परिवार की हत्या कर देगा। धमकी देने वाले ने कहा था कि वे तिवाना और उनके परिवार के साथ कुत्तों जैसा व्यवहार किया जाएगा। यही नहीं आतंकी ने उन्हे ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ कहने को भी कहा था। धमकी भरी कॉल में कहा गया था कि कि वे पूरे देश में भाजपा, RSS के नेताओं और भारतीय सेना को निशाना बनाने वाले हैं।

इससे पहले यूपी के मुरादाबाद में एक भाजपा समर्थक को जान से मारने की धमकी मिली थी। मामला 4 जनवरी, 2023 का है। यहां छजलैट के रहने वाले वीर सिंह सैनी को वाट्सएप पर एक मैसेज प्राप्त हुआ था। इस मैसेज में उन्हें भाजपा छोड़ने को कहा गया था। ऐसा न करने पर वीर सिंह को हत्या की धमकी दी गई थी। सैनी भाजपा के किसान मोर्चा में हैं। मैसेज में लिखा है कि, ‘जल्दी भाजपा छोड़ दो, नहीं तो तुम और तुम्हारा परिवार बुरी तरह मारे जाएंगे। हम भाजपा, RSS और भारतीय सेना को निशाना बनाएंगे। मैसेज के अंत में भारत के विरुद्ध अभद्र नारे लिखने के साथ ही खालिस्तान जिंदाबाद लिखा गया। मैसेज मिलने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है।

पिता ने ऑटो बेचकर बेटी को पढ़ाया, आज पहली 'महिला अग्निवीर' बनीं हिशा बघेल

'देश की आबादी 140 करोड़ रुपए...', जुबान फिसलने पर फिर ट्रोल हुए राहुल गांधी

नोएडा: कंटेनर और Alto कार में जोरदार भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -