OMG! आगरा में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म
OMG! आगरा में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म
Share:

आगरा: ताजनगरी आगरा के रामबाग की रहने वाली एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया। खास बात यह है कि जच्चा बच्चा पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बता दें कि इस महिला ने 3 लड़कियों और 1 लड़के को जन्म दिया है। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है,  और पूरे शहर में एक साथ जन्मे 4 बच्चों की चर्चा जोरों पर है।

थाना एत्माद्दौला के प्रकाश नगर की रहने वाली मनोज कुमार की पत्नी खुशबू को कुछ दिन पूर्व ही आगरा ट्रांस यमुना कॉलोनी रामबाग के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। हालांकि यह डिलीवरी बिलकुल भी आसान नहीं थी, लेकिन डॉक्टरों की मेहनत से जच्चा बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित हैं। खुशबू और मनोज की पहले से ही तीन लड़कियां हैं। खबरें है कि बच्चों के पिता मनोज कुमार आगरा में ही ऑटो चालते हैं। सामान्य परिवार से होने की वजह से आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। उनके पहले से ही तीन बेटियां हैं। इस बार एक साथ चार बच्चे आए हैं। वहीं, मनोज कुमार को 7 बच्‍चों के पालन-पोषण की चिंता बनी हुई है।

फिलहाल हॉस्पिटल में बच्चों की देखरेख का एक दिन का खर्चा 6000 रुपये हैं। यानी कि पूरे दिन में 24000 रुपये देखरेख के लिए खर्च करने पड़ रहे है। मनोज कुमार ने उधार पैसे लेकर अब तक पैसा भरा है। वहीं, अगले दो-तीन दिन तक बच्चों को हॉस्पिटल में रखने की बात भी कही है। इसे लेकर मनोज बेहद चिंता में हैं। हालांकि अस्पताल के संचालक ने बच्चों की पढ़ाई लिखाई को लेकर सहायता का आश्वासन भी दिया है। 

बड़ी खबर: अब बच्चा गोद लेना होगा और भी आसान, जानिए कैसे

CM हो तो ऐसा ! हवाई सर्वे नहीं, खुद पानी में उतरकर बाढ़ पीड़ितों के पास पहुंचे सीएम सरमा

ममता बनर्जी ने किया अग्निवीरो का अपमान बोली "अग्निवीर भाजपा द्वारा बनाया गया डस्टबिन"

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -