पति के जाते ही प्रेमी संग रंगरलियां मनाती थी पत्नी, फिर एक दिन...
पति के जाते ही प्रेमी संग रंगरलियां मनाती थी पत्नी, फिर एक दिन...
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में अपने नाज़ायज़ संबंधों को छुपाने के लिए पति के क़त्ल के मामले में फरार चल रही महिला को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का इल्जाम है। 16 मई की रात से महिला और उसका प्रेमी फरार चल रहे थे। खोड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने जानकारी दी है कि 16 मई को भारत नगर खोड़ा के निवासी अरुण संदिग्ध हालत में अपने घर के बाहर मृत मिले थे। 

इस मामले में अरुण के साले ने 24 मई को खोड़ा थाने में हत्या की आशंका जाहिर करते हुए खोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस को छानबीन में अरुण की पत्नी पर कुछ शक हुआ। इसी बीच वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार की गई अरुण की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसका अपने पड़ोस में रहने वाले अपने व्यक्ति से प्रेम संबंध चल रहा था। उन दोनों ने ही प्रेमी के साथ मिलकर अरुण का गला दबाकर उसे मार डाला था। आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति पहले दिल्ली में एक कॉस्मेटिक की कंपनी में मजदूरी करता था।

कुछ दिन पूर्व पति ने अपने घर के नजदीक ही कॉस्मेटिक सामान की दुकान शुरू कर दी थी, जिसके कारण उसका प्रेमी से मिलना-जुलना बंद हो गया था। उसने बताया कि पहले वह पति के काम पर जाते ही अपने प्रेमी के साथ छुप-छुपकर मिला करती थी, मगर अब पति को उसके नाज़ायज़ संबंधों के बारे में शक होने लगा था और वह पत्नी के नाम पर खरीदे गए घर को बेचने वाला था, जिसका पत्नी विरोध कर रही थी। पति से पीछा छुड़ाने के लिए 15 मई की रात पत्नी ने अपने प्रेमी राजेश के साथ मिलकर उसे गला दबाकर मार डाला था। इसके बाद उन्होंने हत्या को हादसे का रूप देने के इरादे से शव को अपने घर की गैलरी में डालकर सुबह लोगों को पति के गिरकर मरने की सूचना दी थी। 

शादी करना, अश्लील वीडियो बनाना, फिर पैसा लेकर पत्नियों को भगा देना, जावेद शेख ने कई लड़कियों को बनाया शिकार

पत्नी ने 80 हज़ार में दी पति की हत्या की सुपारी, 4 बदमाशों ने बीच सड़क पर मार दी गोली

18 वर्षीय लड़की का बलात्कार कर दरिंदे ने फेंक दिया फ्लाईओवर से नीचे, जाँच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -