छाती पर बैठकर घोंट दिया पति का गला, कमरे में दफनाई लाश.., लव मैरिज का दुखद अंत
छाती पर बैठकर घोंट दिया पति का गला, कमरे में दफनाई लाश.., लव मैरिज का दुखद अंत
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मामूली कहासुनी के बाद एक पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया और शव कमरे में ही दफना दिया। मामले की सूचना मिलने पर दरवाजा तोड़कर पुलिस ने लाश को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपित महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ये घटना बिधनु के अंतर्गत आने वाले सुरौली गांव का है।

यहाँ, मथुरा प्रसाद का सबसे छोटा पुत्र उमेश यादव (35) हैलट अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस चलाता था। 12 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। तबसे उमेश गांव में घर से कुछ दूरी पर पत्नी मोनिका, बेटी रिया (10) और बेटे उत्कर्ष (8) संग अलग  रहता था। मां शिव देवी ने बताया कि मंगलवार शाम उमेश घर आया था और बुधवार सुबह 100 रुपये मांगे थे, पैसे लेकर वह बाजार चला गया। गुरुवार सुबह 11 बजे उमेश की मां जब उसके घर पर पहुंचीं, तो दरवाजा भीतर से बंद था। छत पर रिया खेल रही थी। उसने बताया कि पापा कानपुर गए हैं। लेकिन, संदेह होने पर मां ने साथी ड्राइवरों को फोन किया, तो पता चला कि उमेश मंगलवार से ड्यूटी पर ही नहीं गया। 

जब माँ ने दोबारा दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से उमेश की पत्नी मोनिका ने चिल्लाकर कहा कि उमेश घर पर है। लेकिन, मोनिका ने दरवाजा नहीं खोला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस के सिपाही वहां पहुंचे, बहुत कोशिशों के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो बिधनू पुलिस को जानकारी दी। पुलिस छत के रास्ते से घर में दाखिल हुई, तो मोनिका एक कमरे को अंदर से बंद किए थी। धक्का देकर दरवाजा खोला, तो मोनिका बेड पर बैठी थी। बेड हटाया तो उमेश का आधे से अधिक शव जमीन के अंदर दफन मिला। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया, तो गला गमछे से कसा हुआ था।

हत्या को अंजाम देने के बाद भी मोनिका के चेहरे पर कोई अफ़सोस नहीं था। पति को मारने के बाद उसने खाना बनाया। दोनों बच्चे सो गए, तो रात में खुरपी से कमरे के अंदर गड्ढा खोदा और शव दफनाने लगी। लेकिन, औजार छोटा होने से शव पूरा दफन न कर पाई। बताया जा रहा है कि उमेश ने परिवार वालों के खिलाफ होने के बावजूद मोनिका के साथ लव मैरिज की थी। उमेश ने 2008 में भाई मुनेश के ससुराल कौशांबी से इंटर का प्राइवेट फॉर्म भरा था। वहीं रहकर परीक्षा देने के दौरान ननिहाल में रह रही कौशांबी के सातौ कठार निवासी मोनिका से उसे प्यार हो गया था।

उमेश का मोनिका से आए दिन झगड़ा होता था। बेटी रिया ने बताया है कि सब्जी लेकर आने के बाद पिता से मां विवाद करने लगी, इस पर पिता ने उन्हें थप्पड़ मारे थे। शाम को फिर झगड़ा हुआ, तो मां उन्हें गिराकर सीने पर बैठ गई और गमछे से गला घोंट दिया। इसके बाद कहा कि कोई पूछे तो बोल देना कि पापा शहर चले गए हैं।

छोटी लड़कियों से जिस्मफरोशी करना शमशेर खलीफा का पुश्तैनी धंधा, कमाई अकूत संपत्ति, अब हुआ गिरफ्तार

यूपी से 10वीं की छात्रा का किडनैप, दिल्ली ले जाकर किया रेप, 4 आरोपी फरार

नेपाली मौलाना को किसने बनवा दिए भारतीय आधार कार्ड और पासपोर्ट ? धराया आरोपी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -