'देवर-जेठ ने किया बलात्कार, दूसरे मर्दों के पास सोने भेजता है शौहर..', महिला ने सीएम योगी से लगाई गुहार
'देवर-जेठ ने किया बलात्कार, दूसरे मर्दों के पास सोने भेजता है शौहर..', महिला ने सीएम योगी से लगाई गुहार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक गर्भवती महिला ने अपने देवर और जेठ पर दुष्कर्म करने का इल्जाम लगाया है। महिला ने अपने पति पर भी पैसों के लिए अन्य मर्दों के साथ संबंध बनाने को मजबूर करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि अगर इंसाफ नहीं मिला, तो वह इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लेगी।

रिपोर्ट के अनुसार, मामला मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले बेहड़ा सादात का है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, वह बिजनौर की निवासी है और पाँच वर्ष पूर्व उसका निकाह अलीशेर नामक व्यक्ति के साथ हुआ। निकाह के बाद से ही पति दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा। माँग पूरी नहीं हुई, तो उसने एक घिनौना रास्ता खोजा। आरोप है कि पति के साथ-साथ देवर और जेठ भी महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगे। यही नहीं, महिला ने आरोप लगाया कि उसके शौहर ने पैसों के लिए उसे दूसरे मर्दों के पास भी भेजना चालु कर दिया। विरोध करने पर महिला को पीटा जाता था। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि 6 महीने की गर्भावस्था के दौरान देवर और जेठ ने उसका दुष्कर्म किया। तंग आकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, मगर आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़ित महिला ने SSP दफ्तर पहुँचकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से न्याय की माँग की। साथ ही महिला ने पीएम मोदी और सीएम योगी से भी इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़िता ने कहा कि मेरे गुनहगराों को सजा दिलाई जाए। महिला का कहना है कि वह 3 माह से पुलिस के चक्कर लगा रही है। अगर उसे इंसाफ नहीं मिला, तो वह इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लेगी। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है।

सुसाइड पर 'Instagram Reel' बना रहा था लड़का और सच में हो गई दर्दनाक मौत

पत्नी ने करवाया अपने ही पति का क़त्ल, हैरान कर देने वाला है मामला

शाहिद उस्मानी ने किया 9 वर्षीय मासूम का बलात्कार, पत्थर से सिर कुचलकर हुआ फरार...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -