पत्नी को सांप ने काटा, तो 'दोनों' को लेकर अस्पताल पहुँच गया पति और...
पत्नी को सांप ने काटा, तो 'दोनों' को लेकर अस्पताल पहुँच गया पति और...
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक अजब वाकया देखने को मिला। यहाँ एक पति-पत्नी का प्यार दर्शाती एक घटना सामने आई है। दरअसल, यहाँ के एक शख्स ने अपनी पत्नी को सांप के काटने पर उस सांप को भी पकड़ लिया। पति ने सांप को इसलिए पकड़ा क्योंकि उसकी पत्नी को उसने काटा था। शख्स ने सांप को पकड़कर उसे बोतल में बंद कर लिया। जिसके बाद पति अपनी पत्नी और सांप दोनों को  अस्पताल ले गया।  

सांप के काटने के बाद महिला को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। घटना शुक्रवार तड़के माखी थाना क्षेत्र के अफजल नगर इलाके में हुई। डॉक्टर महिला के साथ सांप को देखकर दंग हो गए। उन्होंने महिला के पति रामेंद्र यादव से सवाल किया कि सांप को क्यों लाया गया? इस पर महिला के पति ने बताया कि क्या होगा अगर आप मुझसे पूछें कि किस सांप ने मेरी पत्नी को काटा है। इसलिए मैं सांप को साथ लाया हूँ,  ताकि आप खुद देख सकें। अपनी पत्नी के उपचार के लिए पति, सांप को साथ ले गया जिससे डॉक्टरों को जानकारी मिल सके।

पति ने बाद में कहा कि पत्नी के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह सांप को जंगल में छोड़ देगा। उसने बताया कि सांप को सांस लेने में समस्या न हो, इसलिए उसने प्लास्टिक की बोतल में छेद कर दिया था। इस तरह युवक ने अपनी पत्नी और सांप दोनों का ध्यान रखा और पत्नी को उपचार के लिए ले जाते हुए सांप के लिए भी सांस लेने का इंतजाम किया।

श्रीलंका की आर्थिक स्थिति देख सतर्क हुआ अमेरिका, करने जा रहा यह काम

मानसून आने के बाद भी 'सूखा' रहेगा उत्तर प्रदेश !

पीएम मोदी करने जा रहे यह दो देशो की यात्रा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -