चैट में लिखा-  'मैं बहुत दूर जा रहा हूँ..', सुबह फांसी पर लटका मिला प्रेमी जोड़ा
चैट में लिखा- 'मैं बहुत दूर जा रहा हूँ..', सुबह फांसी पर लटका मिला प्रेमी जोड़ा
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बस्ती में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटकर अपनी जान दे दी। CO अंबिका राम ने जानकारी दी है कि खमरिया गांव के गौसियहवा पोखरे के पास से 16 साल की लड़की और 17 वर्षीय लड़के की लाश सुबह पेड़ के फंदे से लटकी हुई पाई गई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। 

मृतक लड़के के भाई ने बताया है कि रविवार को उसका भाई घर से रवाना हुआ था। जब देर तक नहीं लौटा, तो उसे फोन किया पर उसने काट दिया। मगर चैटिंग के दौरान उसने मैसेज किया कि वो बहुत दूर जा रहा है, अब कभी नहीं लौटेगा। लड़की उसके साथ ही पढ़ती थी दोनों का प्रेम प्रसंग एक साल से चल रहा था। चार महीने पहले जब दोनों को एक साथ देखा गया था, तो लड़की के परिवार वालों ने उसे नानी के गांव खमरिया भेज दिया था। रविवार दोनों मिले और सुबह दोनों के शव पड़े से लटके मिले। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी अंबिका राम ने जानकारी दी है कि मृतक नाबालिग थे। लड़की 16 और लड़का 17 साल का था। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लड़की के परिजन इस पर अधिक बात नहीं कर रहे हैं। पड़ोसियों ने बताया कि लड़की की मां का पहले ही निधन हो चुका है और पिता मुंबई में जॉब करते हैं।

चाय पीते ही एक के बाद एक मर गए 9 लोग, पूरा मामले सुनकर उड़ जाएंगे होश

क्या होता है 'डिजिटल रेप' ? अपनी ही 5 साल की बेटी के साथ पिता ने किया घिनौना काम

'4 माह की बेटी को सास ने पटककर मार डाला..', बिलखती रही फौजिया, लेकिन नहीं माने ससुराल वाले

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -