'हत्या कैसे करें..', गूगल पर किया सर्च, फिर काट दिया पत्नी का गला, पति गिरफ्तार
'हत्या कैसे करें..', गूगल पर किया सर्च, फिर काट दिया पत्नी का गला, पति गिरफ्तार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करने से पहले गूगल पर यह सर्च किया कि हत्या कैसे करें। इसके बाद उसने निर्मम तरीके से अपनी पत्नी का गला काट दिया। इस मामले में आरोपी पति ने पुलिस को बरगलाने का भी पूरा प्रयास किया। मगर, कहा जाता है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों ना हो वो कानून की आंखों में अधिक समय तक धूल नहीं झोंक सकता। इस मामले में आरोपी शख्स विकास ने शुरू में पुलिस को झूठी जानकारी दी कि वो लूटपाट का शिकार हुआ है। मगर, पुलिस ने जब उसके फोन की जांच की, तो सारा भेद खुलकर सामने आ गया। 

यह मामला मोदीनगर का है। मोदीनगर के निवासी विकास ने पुलिस को बताया कि विगत शुक्रवार को हापुड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर उसकी पत्नी लूटपाट की शिकार हो गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब वहां सोनिया का शव पड़ा हुआ था। सोनिया की हत्या गला काट कर  की गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर विकास से पूछताछ शुरू की। विकास के मोबाइल फोन को सर्च करने के दौरान पुलिस का संदेह उसपर गहरा गया। दरअसल विकास ने गूगल पर सर्च किया था कि हाउ टू कमिट अ मर्डर (हत्या कैसे करें) उसने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म  Flipkart से जहर खरीदने का भी प्रयास किया था। इसके साथ ही उसने गूगल पर सर्च किया था कि वो बंदूक कहां से खरीद सकता है। 

पुलिस ने बताया कि विवाह के कुछ दिनों बाद विकास के नाज़ायज़ संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक (SP) दीपक भूकर ने जानकारी दी है कि इसके बाद उसने शुक्रवार को अपनी पत्नी सोनिया की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने कहा कि विकास को अरेस्ट कर लिया गया है। जल्द ही उसकी प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

लड़की ने बंद कर दिया बात करना तो घर में घुस गया युवक और फिर...

नाज़ायज़ मोहब्बत के लिए पति को कुल्हाड़ी से काट डाला, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

पीएम मोदी पर की अभद्र टिप्पणी, यूपी पुलिस ने दर्ज किया केस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -