प्रेमी संग रहती थी ब्लॉगर पत्नी, अचानक घर में घुस आया पति और कर डाला ये हाल
प्रेमी संग रहती थी ब्लॉगर पत्नी, अचानक घर में घुस आया पति और कर डाला ये हाल
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा के ताजगंज में एक 30 वर्षीय महिला ब्लॉगर को उसके पति ने हाथ बांधकर चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे महिला की जान चली गई। पति से अलग होने के बाद महिला अपने फेसबुक फ्रेंड संग लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मृतका की शिनाख्त रितिका सिंह के रूप में हुई है, जो एक इंफ्लूएंसर है, इंस्टाग्राम पर उनके 44,000 फॉलोवर्स हैं। वह फैशन, खाना और यात्राओं को लेकर लोगों को टिप्स देती थी। यह घटना नगला मेवाती इलाके में स्थित ओम श्री अपार्टमेंट में सुबह लगभग 11 बजे की है। उस वक़्त मृतका की सहेली भी घर पर थी। 

पुलिस ने पीड़िता के पति समेत दो अन्य को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने कहा कि शुरूआती जांच से पता चला है कि गाजियाबाद की निवासी रितिका ने 2014 में फिरोजाबाद के आकाश गौतम के साथ विवाह किया था। तीन वर्षों के बाद उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से फिरोजाबाद के ही निवासी विपुल अग्रवाल से हो गई। 2018 में रितिका अपने पति से अलग हो गई और विपुल संग रहने लगी। कपल ढाई महीने पहले ही किराए पर ओम श्री अपार्टमेंट के फ्लैट में रहने के लिए आया था। शुक्रवार को आकाश, दो महिलाओं सहित चार लोगों के साथ फ्लैट पर पहुंचा। जैसे ही वे अंदर घुस , उन्होंने कथित तौर पर विपुल और रितिका के साथ मारपीट चालु कर दी। विपुल ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने रितिका के हाथ स्कार्फ से बांधकर उसे बाथरूम में बंद कर दिया।

इसके बाद रितिका के हाथ रस्सी से बांधे और उसे बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से नीचे फेंक दिया। विपुल ने आरोप लगाया कि आकाश उसे भी मारना चाहता था, मगर वह वॉशरूम की खिड़की का शीशा तोड़कर पड़ोसियों को आवाज़ देने लगा। जैसे ही पड़ोसी फ्लैट के बाहर इकठ्ठा हुए, उनमें से दो पुरुष भाग गए, जबकि आकाश और दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सर्किल ऑफिसर (सदर) अर्चना सिंह ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की जा रही है। महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस आगे की जांच के लिए अपार्टमेंट के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

चाकू की नोक पर दरिंदो ने किया महिला से गैंगरेप, पंचायत ने कहा- '75 हजार लो और...'

मतदान शुरू होने से पहले ही युवक का हुआ क़त्ल, वोटिंग के बीच पसरा सन्नाटा

नाबालिग को किडनैप करके सामूहिक बलात्कार, नदी किनारे छोड़कर भागे बदमाश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -