फेशियल कराने के बहाने रफूचक्कर हुआ दूल्हा, फिर छोटे भाई ने भरी दुल्हन की मांग
फेशियल कराने के बहाने रफूचक्कर हुआ दूल्हा, फिर छोटे भाई ने भरी दुल्हन की मांग
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक दूल्‍हा शादी वाले दिन फेशियल कराने के बहाने रफूचक्कर हो गया। दूल्‍हा, दूसरे दिन भी नहीं मिला। देर रात तक दूल्हे के न आने पर परिवार वालों ने उसके छोटे भाई के सिर पर सेहरा बांध दिया। बरेली में देर रात दोनों की शादी भी करा दी गई। दुल्हन ने भारी मन से होने वाले देवर को ही पति के रूप में स्वीकार कर वरमाला पहना दी। दोपहर को जोड़ा घर पहुंचा। शादी तो अवश्य हुई, मगर दूल्हे के न होने से खुशियां गायब थीं। 

बिलसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव के निवासी युवक ने अपने बेटे की शादी बरेली फतेहगंज पश्चिमी के साथ तय की थी। लड़का रिश्ते से खुश नहीं था। उसके बाद भी 1 फरवरी की शादी की तारीख तय हो गई। बारातघर, कैटर, बैंड सभी कुछ बुक कर दिया गया। 28 फरवरी को लड़की वाले गांव में तिलक लेकर आये। तिलक हो गया, मगर दूल्हे की चेहरे की चमक गायब थी। परिजन उसे समझ नहीं सके। बुधवार दोपहर के समय घर में बारात निकासी की तैयारी में ढोल नगाड़े बज रहे थे, लेकिन इसी बीच दूल्हा रफूचक्कर हो गया।

दरअसल, दूल्हा घर से खुद का फेशियल और ब्लीच कराने की बात कहकर गया था। दूल्हे के नदारद होने के बाद पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दी। देर रात तक दूल्हा नही लौटा, तो परिजनों ने लड़की पक्ष से बातचीत की। लोकलाज के चलते, दूल्हे के छोटे भाई को शादी को राजी किया गया। पहले वो भी तैयार नहीं था। भाई की शेरवानी में ही वो बारात लेकर बरेली पहुंचा।  दूल्हे के पिता की शिकायत और संदेह के बाद पुलिस ने उसके तीन खासमखास दोस्तों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया था। दोपहर से देररात तक पुलिस तीनों से पूछताछ करती रही। मगर तीनों कुछ नहीं बता पाए। पुलिस को ये अवश्य बताया कि दूल्हा रिश्ते से खुश नहीं था। बिलसंडा के थानेदार अचल कुमार ने कहा कि पुलिस जाँच में  लगी है। दोस्तों को छोड़ दिया गया है। जल्द ही दूल्हा भी मिल जाएगा। 

'प्रतिभा सिर्फ शहरी लोगों की जागीर नहीं..', ओडिशा का उदाहरण देकर बोले CJI चंद्रचूड़

अयोध्या राम मंदिर पर सीएम सरमा का बड़ा बयान, बोले- हमारा संकल्प पूरा होने जा रहा...

जाना था बिहार; पहुंचा दिया राजस्थान.., क्या गलत दिशा में उड़ गया था Indigo का विमान ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -