सालों तक प्रेमी संग लिव इन रिलेशन में रही लड़की, अब उसी BF पर दर्ज करा दिया बलात्कार का केस
सालों तक प्रेमी संग लिव इन रिलेशन में रही लड़की, अब उसी BF पर दर्ज करा दिया बलात्कार का केस
Share:

लखनऊ: लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती ने अपने इंजीनियर बॉयफ्रेंड के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया है। युवती अपने दोस्त के साथ कई वर्षों से लिव इन रिलेशन में थी। दोनों ने लिव इन रिलेशन की शादी होने तक डील की थी। इंजीनियर का कहना है कि शादी होते ही युवती ने बीस लाख की मांग कर डाली। डिमांड पूरी न होने पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। दरअसल, नैनीताल के हल्द्वानी में आदर्शनगर की रहने वाली एक युवती का ननिहाल बरेली में है। 2012 से युवती हरूनगला में अपने मामा के पास रहकर पढ़ाई करती है। 

युवती ने बताया कि पवन विहार कालोनी के निवासी विक्रम सिंह पेशे से इंजीनियर हैं। एक दोस्त के जरिये उसकी विक्रम से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद मुलाकात का सिलसिला बढ़ता गया। मोबाइल पर दोनों की बातचीत होने लगी। युवती का आरोप है कि विक्रम सिंह ने नौकरी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। विक्रम उसे नैनीताल बरेली सहित कई जगहों पर होटल में ले गया। युवती की शिकायत पर थाना बारादरी में विक्रम के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया गया है। थाना पुलिस ने विक्रम से भी पूछताछ की है। विक्रम ने कुछ फोटो और आडियो पुलिस को सौंपे हैं।

विक्रम ने बताया कि हम दोनों लिव इन रिलेशन में थे। उन्होंने युवती का एक आडियो और तस्वीरें पुलिस को सौंपी हैं। आडियो में युवती कह रही है कि 'विक्रम की शादी तक हमारी डील है। शादी के बाद विक्रम अपने रास्ते और मैं अपना जॉब शुरू कर दूंगी।' दोनों में सब सही चल रहा था। विक्रम की शादी फिक्स हो गई। हाल ही में विक्रम ने बरेली की रहने वाली एक युवती के साथ विवाह कर लिया। इसकी जानकारी जब हरूनगला की रहने वाली युवती को लगी तो उसने बीस लाख रुपये की मांग कर डाली। विक्रम ने उसके एकाउंट में एक लाख रुपये से अधिक ट्रांसफर किये हैं। बीस लाख रुपये से कम लेने पर वह राजी नहीं हुई। मना करने पर केस दर्ज करवा दिया।

नोएडा: गौहत्या करने वाले मोहम्मद ईशा और जीशान गिरफ्तार, पुलिस को गोली मारकर भाग रहे थे बदमाश

दूध-रोटी खाती दिखी पत्नी तो पति ने कर डाली हत्या, 10 वर्षीय बच्चे ने बताई पूरी कहानी

फंदे से झूला एयरफोर्स का अधिकारी, मचा हड़कंप

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -