जिससे शादी तय हुई, वो लड़का पसंद नहीं था.., परेशान होकर लड़की ने लगा ली फांसी
जिससे शादी तय हुई, वो लड़का पसंद नहीं था.., परेशान होकर लड़की ने लगा ली फांसी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 20 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, लड़की की शादी पक्की होने के बाद से वो तनाव में रहने लगी थी। जिसके कारण उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की।  

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि लड़की की शादी जिस लड़के से पक्की हुई थी, वो उसे पसंद नहीं था। कई दफा उसने परिजनों को यह बात समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। इससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल घटना की गहन जांच की जा रही है। यह मामला कमासिन थाना के अंतर्गत आने वाले ममसी खुर्द गांव का है, रामगोपाल की 20 साल की बेटी व सभी लोग देर शाम खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चले गए।

सुबह जब बहुत देर तक बेटी बाहर नहीं निकली, तो परिजनों को कुछ शंका हुई। लड़की की माँ जब कमरे के अंदर गई तो उसने देखा कि बेटी का शव फंदे से लटकता हुआ है। जिसके बाद घर में चीख पुकार मच गई और परिवार के सभी लोग जमा  हो गए।  परिजनों का कहना है कि उसे किसी बात को लेकर डांटा नहीं गया था। पता नहीं किस बात को लेकर उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। मृतिका BA की छात्रा थी। उसके 2 भाई हैं, एक दिल्ली में नौकरी करता है तो दूसरा चित्रकूट में पढ़ाई करता है। पुलिस की पूछताछ में परिजन आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता सके।  

मस्जिद में 15 वर्षीय बच्ची का बलात्कार करने वाला मौलाना गिरफ्तार

मोबाइल को लेकर हुआ विवाद, पिता ने बेटे पर कर दी अंधाधुंध फायरिंग

अपनी बेटी की सहेली से निकाह करना चाहता था अधेड़ दानिश, नहीं मानी तो बलात्कार किया और...

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -