भाजपा नेता ने मेरा गैंगरेप किया..., ख़ुदकुशी कर लूंगी.., मीडिया के सामने रो पड़ी युवती
भाजपा नेता ने मेरा गैंगरेप किया..., ख़ुदकुशी कर लूंगी.., मीडिया के सामने रो पड़ी युवती
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक नाबालिग लड़की ने सत्ताधारी पार्टी भाजपा के नेता और उसके रिश्तेदार पर सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। नाबालिग लड़की ने भाजपा सांसद और MLC से बात करते हुए अपनी आपबीती बताई और कार्रवाई करने की मांग की है। नाबालिग लड़की ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो हम सुसाइड करने के लिए मजबूर होगी।

दरअसल, बहराइच से भाजपा सांसद अक्षयवर लाल गोंड गुरुवार को अपने आवास पर पार्टी की MLC डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी के साथ प्रेस वार्ता कर रहे थे। इसके बाद एक नाबालिग लड़की अपनी बुआ के साथ पहुंची और उसने बहराइच भाजपा नगर उपाध्यक्ष और उनके एक रिश्तेदार पर सामूहिक बलात्कार करने का इल्जाम लगाया। रोती बिलखती पीड़िता ने भाजपा सांसद को पूरी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने वहां मौजूद प्रेस कर्मियों के सामने रोते हुए कहा कि उसके साथ भाजपा नेता हरी गुप्ता वा पवन पाल ने दुष्कर्म किया है और भाजपा नेताओं के दबाव में कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, आरोपी उनका क़त्ल करना चाहते हैं। 

पीड़िता ने आगे कहा कि, आरोपियों ने मामले में सुलह कराने के लिए उसके पिता वा भाइयों पर सामूहिक बलात्कार का केस तक दर्ज करा दिया है और उन्हें लगातार धमकी दी जा रही है। दरअसल, बहराइच के थाना रिसिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ उसके गांव के एक लड़के ने दुष्कर्म किया था। आरोप है कि पीड़िता को मदद का आश्वासन देकर भाजपा नेता और उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की बुआ ने बीते 1 जून 2022 को लखनऊ कमिश्नरेट के कृष्णा नगर थाने में दोनो आरोपियों पर मामला दर्ज करा दिया था।

आज फर्जी आधार कार्ड बनवा रहे, कल आपका 'हक' मारेंगे रोहिंग्या और बांग्लादेशी.. बड़े संकट में देश

इस राज्य के हर स्कूल-कॉलेजों में सुबह 'राष्ट्रगान' गाना हुआ अनिवार्य, नहीं माना आदेश तो होगी कार्रवाई

महिला अनुसूचित जाती की है, उसे कौन छुएगा.., यह कहकर कोर्ट ने यौन शोषण के आरोपी को दी जमानत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -