डॉक्टर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, 4 दिन पहले पत्नी झगड़कर चली गई थी मायके

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार (17 सितंबर) की देर रात एक शख्स ने खुद को गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली। गोली लगने के बाद बुलेट शख्स के सिर के आर-पार निकल गई थी। इसके बाद परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त डॉक्टर मनीष यादव के तौर पर की गई है। वह नोवा अस्पताल का मालिक था। 

ठाकुरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय यादव ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया है कि डॉक्टर मनीष यादव नोवा अस्पताल के संचालक थे। किसी बात को लेकर उनका परिजनों से विवाद हो गया था, जिसके बाद उन्होंने खुद को गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली। परिजनों ने उन्हें लहूलुहान हालात में नोवा अस्पताल ले गए, मगर वहां से चिकत्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर मनीष यादव की लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। पुलिस सभी लोगों के बयान दर्ज कर रही है। मगर, अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि अखिरकार डॉक्टर मनीष यादव ने ख़ुदकुशी क्यों की। पूछताछ के दौरान ये भी पता चला कि चार दिन पहले ही उनकी पत्नी तबीयत खराब होने के कारण मायके चली गई थी। 

अधिकारियों की दक्षता उन्नयन हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

महिला के साथ छेड़छाड़ करने के 6 आरोपियों के घर पर चला बुलडोज़र

चोरों का पीछा कर रहा था व्यापारी, बदमाशों ने चाक़ू घोंपकर मार डाला

Most Popular

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -