6 फेरे होने के बाद दुल्हन ने रुकवा दी शादी, बेरंग वापस लौटी बरात
6 फेरे होने के बाद दुल्हन ने रुकवा दी शादी, बेरंग वापस लौटी बरात
Share:

लखनऊ: हिंदू धर्म के अनुसार, अग्नि के सात फेरे लेते ही दूल्हा-दुल्हान विवाह के पवित्र बंधंन में बंध जाते हैं, लेकिन क्या हो अगर 6 फेरों के बाद दी विवाह रोक दिया जाए। उत्तर प्रदेश में ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। यहां छठे फेरे के बाद दुल्हन ने यह कहते हुए विवाह रुकवा दिया कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है। 

शादी बीच में ही रोकने का ताजा मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से सामने आया है। पंडितजी मंत्र बोल रहे थे और फेरे चल रहे थे। छठे फेके के बाद दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। दूल्हे और दुल्हन के दोस्तों और रिश्तेदारों ने उसे शादी के लिए मनाने का भरसक प्रयास किया, किन्तु उसने अपना फैसला बदलने से साफ़ मना कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आधी रात को पंचायत बुलाना पड़ी। इसके बाद दुल्हन ने अपना पक्ष रखा और दूल्हे तथा उसके रिश्तेदारों के पास वापस जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं था।

जब दुल्हन से पूछा गया कि उसे दूल्हे से शादी करने में दिलचस्पी क्यों नहीं है, तो उसने कहा कि वह दूल्हे को पसंद नहीं करती है। दूल्हे के पिता ने कहा कि यदि दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं थी, तो वह शादी के अन्य रस्मों जैसे वरमालाओं के आदान-प्रदान में क्यों शामिल हुई। इससे पहले, सभी अनुष्ठान सामान्य रूप से हुए थे। शादी के दिन किसी तनाव या बहस के कोई संकेत नहीं मिले क्योंकि सभी मौजूद लोग खुश मिजाज में देखे गए। हालांकि, ऐन मौके पर दुल्हन ने शादी के लिए इंकार कर दिया और बरात बेरंग वापस लौट गई। 

अब तक 8 रूपये से अधिक महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल का भाव, जानिए आज का दाम

महाराष्ट्र: फर्जी वैक्सीनेशन के चलते सोसाइटी में टीकाकरण के लिए BMC ने जारी किए नए नियम

चेन्नई ने स्थगित किया टीकाकरण अभियान, जानिए क्या है वजह?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -