लड़की ने बात करना बंद की तो चाक़ू लेकर उसके घर पहुँच गया लड़का, फिर शुरू हुआ खुनी खेल
लड़की ने बात करना बंद की तो चाक़ू लेकर उसके घर पहुँच गया लड़का, फिर शुरू हुआ खुनी खेल
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में बुधवार को प्‍यार में तकरार के बाद कथि‍त प्रेमी द्वारा खूनी खेल खेले जाने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के बातचीत बंद करने से आगबबूला हुआ लड़का उसके घर में घुस गया। उसने लड़की की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। परिजनों ने जब उसे भगाया तो छत से कूद गया। इस दौरान बिजली के तारों की चपेट में आते हुए जमीन पर गिरकर वह भी बुरी तरह जख्मी हो गया। 

दोनों को मंडलीय अस्‍पताल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय लड़के की गांव की ही एक लड़की से दोस्‍ती थी। लेकिन दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद लड़की ने लड़के से बात करना बंद कर दिया था। लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़का बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे चाकू के साथ लड़की के घर में घुस गया। उसने लड़की की गर्दन पर वार कर दिया। जख्मी लड़की के शोर मचाने पर परिवार के लोग आ गए। उन्‍होंने लड़के को पकड़ने की कोशिश की, तो वह भागने लगा।

इस दौरान उसने छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरते वक़्त वह बिजली के तार से टकरा गया। लड़का बुरी तरह जख्मी है। लड़की भी चाकू के वार से घायल है। दोनों को मंडलीय अस्‍पताल में एडमिट करा दिया गया हैै। पुलिस अधीक्षक सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर लड़के के खिलाफ घर में घुस कर जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

शर्मनाक! 9 वर्षीय बच्ची के साथ दादा ने की हैवानियत, फिर जो हुआ वो हर देगा हैरान

शादी के दिन ही गायब हुई दुल्हन, जानिए पूरा मामला

दुबई से शौहर ने फ़ोन पर दिया तीन तलाक़, महिला से उसका वेतन मांग रहे थे ससुराल वाले

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -