'बाबा के बुलडोज़र' का खौफ, सामूहिक बलात्कार के 5 आरोपियों ने खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
'बाबा के बुलडोज़र' का खौफ, सामूहिक बलात्कार के 5 आरोपियों ने खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 'बाबा के बुलडोजर' ने अपराधियों में दहशत पैदा कर दी है। गुरुवार को अंबेडकर नगर में सामूहिक बलात्कार के पांच आरोपियों ने बुलडोजर के खौफ से खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पांचों आरोपी जिउली गांव में नाबालिग लड़की का सामूहिक बलात्कार करने के बाद फरार हो गए थे। परिजनों के साथ थाने पहुंचे आरोपियों ने हाथ जोड़कर SHO जयप्रकाश सिंह के सामने माफी मांगी।

पुलिस ने जांच में शिनाख्त होने के बाद आरोपियों के घर जाकर सरेंडर करने की चेतावनी दी थी। बुलडोजर के साथ पहुंची पुलिस ने घरवालों से कहा था कि अगर आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया, तो पूरे घर पर बुलडोजर चला दिया जाएगा। इसका असर भी दिखा और सभी आरोपी खुद चलकर थाने आ गए। बुलडोजर अभियान को 'डेंजर प्लान' बताते हुए अंबेडकर नगर पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'सामूहिक दुष्कर्म की घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्तों ने अंबेडकरनगर पुलिस की बुलडोजर की कार्यवाही के डर से थानें में आकर किया आत्मसमर्पण।'

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को जैतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिउली गांव में छह व्यक्तियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। एक आरोपी रविप्रकाश यादव को पुलिस ने 6 अप्रैल को अरेस्ट कर लिया था। अन्य आरोपी कमलेश, शुभम, रमेश, विजय कुमार, जयहिंद फरार चल रहे थे। 

एनएसई को-लोकेशन घोटाला: ईडी ने गुरुग्राम में की छापेमारी

दर्दनाक! जानवरों के साथ लड़को ने किया रेप, वीडियो देख काँप उठी पुलिस की रूह

'महिलाओं का अपहरण कर उनका बलात्कार करेंगे ..', समुदाय विशेष को महंत की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -