उत्पन्ना एकादशी पर जानिए क्या है पूजन सामग्री और पूजा विधि?
उत्पन्ना एकादशी पर जानिए क्या है पूजन सामग्री और पूजा विधि?
Share:

मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहते हैं। आपको बता दें कि 20 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी मनाई जाने वाली है। जी हाँ और हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है। इनमे एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। ऐसे मिलाकर साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं और एकादशी के दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। कहा जाता है एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है और अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं उत्पन्ना एकादशी पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त और सामग्री की पूरी लिस्ट-

आज जरूर करें श्री विष्णु और माता तुलसी की यह आरती


मुहूर्त- 
एकादशी तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 19, 2022 को 10:29 ए एम बजे

एकादशी तिथि समाप्त - नवम्बर 20, 2022 को 10:41 ए एम बजे

पारण (व्रत तोड़ने का) समय - नवंबर 21, 06:40 ए एम से 08:47 ए एम

पूजा विधि- सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। उसके बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। अब इसके बाद भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें। अब भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें। इसके बाद भगवान की आरती करें। अब भगवान को भोग लगाएं। हालाँकि इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। ध्यान रहे भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं। आपको बता दें कि इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें। इसी के साथ इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें। 

एकादशी के दिन तुलसी को नहीं अर्पित करना चाहिए जल, वरना होगा अनर्थ

एकादशी व्रत पूजा सामग्री लिस्ट-
श्री विष्णु जी का चित्र अथवा मूर्ति
पुष्प
नारियल 
सुपारी
फल
लौंग
धूप
दीप
घी 
पंचामृत 
अक्षत
तुलसी दल
चंदन 
मिष्ठान

20 नवंबर को है उत्पन्ना एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

आज देवउठनी एकादशी पर भूल से भी ना करें ये काम, होगा महापाप

आज जरूर करें श्री विष्णु और माता तुलसी की यह आरती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -