भारतीय किसानों के लिये आई ये बड़ी खुशखबरी
भारतीय किसानों के लिये आई ये बड़ी खुशखबरी
Share:

भारतीय किसानों के लिये ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी आयी है दरसल बात ये है की किसानो की आय 2022 तक दोगुनी करने में मदद करने के लिए वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय 50 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर भारत में निवेश करने की योजना बना रहा है। साथ ही वह भारतीय किसानों की आय बढ़ाने के शोध और नवाचार का लाभ उठाने के लिए देश के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों से करार करने की भी तैयारी भी कर रहा है। इससे भारतीय किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान प्राप्त होगा। यह शोध बागवानी एवं कृषि के संरक्षित फसलों और संबंधित पहलुओं के क्षेत्रों के साथ - साथ सहयोगी शिक्षण सिखने पर भी केंद्रित होगा।  

कृषि विश्वविद्यालयों से की है साझेदारी

सिडनी विश्वविद्यालय के कुलपति बार्नी ग्लोवर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का जो लक्ष्य तय किया है। इसे हासिल करने के लिए उन्हें नवाचार और विकास की आवश्यकता होगी। साथ ही किसानों की जमीनी समस्याएं भी इससे दूर होंगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में बदलाव के कारण मौजूद वैश्विक खाद्य संकट से निपटने की योजना के कारण भारतीय कृषि शोध परिषद और 13 अन्य कृषि विश्वविद्यालयों से साझेदारी की है। 

दोनों की परिस्थितियाँ एक जैसी है

बार्नी ग्लोवर की माने तो, भारत और ऑस्ट्रेलिया कई मायनों में वृहद कृषि और संरक्षित फसल उद्योग तैयार करने में एक जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसलिए हमारे पास शोध के सवाल भी लगभग एक जैसे ही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में कई सारी समानताएँ हैं जंहा दोनों देशो का मौसम एक जैसा है। तो वही हमारे पास मॉनसून क्षेत्र हैं और बेहद सूखे क्षेत्र भी। वही ग्लोवर ने माना की भारत के पास कुछ अतिरिक्त जटिलताएं भी हैं। उसके मुताबिक ही किसानों को खेती के लिए नए तरीकों और दृष्टिकोणों को अपनाने की आवश्यकता हैं

खुशखबरी : नहीं करना होगा लम्बा इंतजार, अब सिर्फ 4 घंटे में बनेगा पैन कार्ड

कड़कनाथ को पीछे कर ब्लैक रॉक को पालने से बढ़ रही आमदनी

ख़ुशख़बरी : अगले दस दिनों तक फ्री में मिलेगा 5 लीटर पेट्रोल, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -