घर से काम करने के दौरान इन कीबोर्ड शॉर्टकट का करें उपयोग
घर से काम करने के दौरान इन कीबोर्ड शॉर्टकट का करें उपयोग
Share:

कोरोना संक्रमण के कारण देश में लॉकडाउन लगा है। इसके चलते अधिकतर लोग अपने घरों से दफ्तर का काम कर रहे हैं। जाहिर है आप भी घर से काम कर रहे होंगे। ऐसे आज हम आपको यहां की-बोर्ड से जुड़े कुछ खास शॉर्टकट के बारे में बताएंगे, जिनकी सहायता से आप घर बैठे दफ्तर का काम तेजी से खत्म कर पाएंगे। साथ इनसे आपका समय भी बचेगा। तो आइए डालते हैं इन की-बोर्ड शॉर्टकट पर एक नजर...

Ctrl + A
आप इस शॉर्टकट के जरिए टेक्स्ट, फाइल और फोल्डर को एक बार में सिलेक्ट कर सकते है। इससे आपका काम तेजी से पूरा होगा और समय की भी बचत होगी। इससे आपको माउस इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Ctrl+Z
यह शॉर्टकट आपके लिए बहुत जरूरी है। अगर आप से गलती से नोटपैड पर लिखा टेक्स्ट डिलीट हो जाता है, तो आप इस शॉर्टकट के जरिए उस टेक्स्ट को वापस ला सकते है। हालांकि, आपको टेक्स्ट वापस लाने के लिए कंट्रोल प्लस जेड को तुरंत प्रेस करना होगा। अगर आप इस शॉर्टकट का इस्तेमाल कुछ समय के बाद करते हैं, तो यह काम नहीं करेगा।

Ctrl + C
ज्यादातर लोगों को इस शॉर्टकट की जानकारी हैं। आप इस शॉर्टकट के जरिए बिना माउस के एक बार में किसी भी टेक्स्ट को कॉपी कर सकते हैं। 

Ctrl + Alt + Del
अगर आपका कंप्यूटर या लैपटॉप हैंग हो गया है, तो आप इस शॉर्टकट के जरिए टास्क मैनेजर बॉक्स को ओपन कर डिवाइस को बंद कर सकते है। इसके लिए आपको कंट्रोल, ऑल्ट और डिलीट बटन को एक साथ प्रेस करना होगा।

Ctrl + N 
आप इस शॉर्टकट के जरिए वेब ब्राउजर में नई विंडो ओपन कर सकते है। इससे आपको बार-बार माउस चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ इससे आपका समय भी बचेगा।

केंद्र सरकार ने फाइल-शेयरिंग साइट WeTransfer को किया बैन

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गूगल देगा स्मार्टफोन यूजर्स को टिप्स

गूगल ने दी 1,755 यूजर्स को सरकार समर्थित साइबर हमलों की चेतावनी यूजर्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -