DU इलेक्शन : जारी है शांतिपूर्ण मतदान, हो रहा EVM का इस्तेमाल
DU इलेक्शन : जारी है शांतिपूर्ण मतदान, हो रहा EVM का इस्तेमाल
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में पहली बार इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन का उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए मतदाताओं के सामने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और प्रतिनिधियों की अलग-अलग ईवीएम रखी हैं। जिसका बटन दबाकर उन्हें अपना मत देना है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय में सुबह से ही मतदान की सरगर्मी प्रारंभ हो गई है। सुबह से ही विवि कैंपस में राजनीतिक दल विद्यार्थियों को मतदान के लिए प्रेरित करने में लगे हुए हैं।

विवि मे मतदान प्रातः 8.30 बजे से 12.30 बजे तक होगा। दूसरी ओर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सांध्य मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। जिनमें शाम के समय मतदान होगा। इसके लिए समय दोपहर 3.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। 

दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी की निगरानी में होगा। इसके लिए प्रो. डीएस रावत को अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस बार मैदान में करीब 35 प्रत्याशी सामने हैं। अध्यक्ष के लिए 9 तो उपाध्यक्ष के लिए 8 और सचिव के लिए 9 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। चुनाव के लिए 700 ईवीएम का प्रयोग किया गया है। निर्वाचन के लिए संवेदनशील मतदान केंद्र भी चिन्हित किए गए हैं। चुनाव में किसी भी तरह की गहमागहमी को नियंत्रित करने के लिए व्यापक पुलिस बंदोबस्त किया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -