कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के बीच भारत को मिली यह राहत भरी खबर
कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के बीच भारत को मिली यह राहत भरी खबर
Share:

नई दिल्लीः सऊदी तेल कंपनी पर ड्रोन हमले के बाद से भारत में तेल के भाव में लगातार बढ़त देखी जा रही है। इससे उद्योग के साथ-साथ आमजन भी परेशान हैं। पहले से मंदी और महंगाई से परेशान अर्थव्यस्था में यह आग में घी की तरह काम करेगा। रिजर्व बैंक भी इस मुद्दे पर चिंता प्रकट कर चुका है। हालांकि भारत को इस मोर्चे पर एक सुकुन भड़ी खबर आई मिली है। कहा जा रहा अमेरिका जो एक बड़ा तेल निर्यातक देश बन चुका है, भारत को रियायती दर पर कच्चा तेल उपलब्ध करा सकता है। ऐसे संकेत उसने दिए हैं।

सूत्रों ने कहा कि भारत के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल की अमेरिका यात्रा के दौरान आपूर्ति से जुड़े विवरण पर विस्तार चर्चा की जाएगी। पीएम मोदी की अगुवाई में यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका जाएगा। इस यात्रा की शुरुआत 21 सितंबर से हो रही है। इस दौरान वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में बड़ी संख्या में भारतीय उद्योगपति भी शामिल होंगे।

इसमें पब्लिक एवं प्राइवेट सेक्टर की तेल कंपनियों के प्रमुख भी शामिल हैं। राजनयिक सूत्र ने कहा कि भारतीय तेल कंपनियां घरेलू डिमांड को पूरा करने के लिए तेल आयात में बढ़ोत्तरी को लेकर अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ एमओयू कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले रूस ने भी भारत को रियायती दर भी तेल उपलब्ध कराने की बात कही है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। 

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने केमिकल इंडस्ट्री में निर्यात को लेकर कही यह बात

इस चीनी कंपनी को मिला तालचेर उर्वरक संयंत्र में कोयले के गैसीकरण का ठेका

सरकार ने टेलीविजन इंडस्ट्री को दी बड़ी राहत, किया यह ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -