द कश्मीर फाइल्स के लिए विवेक अग्निहोत्री को US में किया गया सम्मानित
द कश्मीर फाइल्स के लिए विवेक अग्निहोत्री को US में किया गया सम्मानित
Share:

बी टाउन के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) इन दिनों अपनी एक फिल्म के चलते सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। जी दरअसल उनके निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) को दुनिया भर से तारीफ मिल रही है। फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है और फिल्म के हर स्टार को पसंद किया जा रहा है। आप सभी को बता दें कि इस फिल्म की चर्चा आज देश में चारों ओर हैं।

वहीं दूसरी तरफ मिली ताजा जानकारी के अनुसार अब अमेरिका के स्टेट्स (Us State) रोड आइलैंड फिल्म के निर्माण के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री को सम्मानित किया है। जी हाँ और इसी के साथ ही फिल्म को देखने के बाद अमेरिका के राज्य ने 32 सालों बाद आधिकारिक तौर पर माना है कि, कश्मीर में कश्मीरी पंडितो का नरसंहार हुआ था। आप सभी को हम यह भी बता दें कि ये पहली बार की किसी देश ने कश्मीरी पंडितों के इस नरसंहार को आधिकारिक रूप से स्वीकार किया है।

जी हाँ और फिलहाल सम्मान मिलने की जानकारी विवेक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि फिल्म के रिलीज होने के बाद से कई राज्य सरकारों में अपने राज्य में टैक्स फ्री करने का भी एलान किया था, जिसमें हरियाणा, गुजरात, एमपी, कर्नाटक, यूपी जैसे कई राज्य शामिल हैं। वहीं अब फिल्म को लाखों नहीं करोड़ों लोगों के द्वारा पसंद किया जा रहा है।

'द कश्मीर फाइल्स ने दिखाया कश्मीरी पंडितों का सच, ऐसी फिल्में बनती रहनी चाहिए': PM मोदी

चंडीगढ़ में भी टैक्स फ्री होगी 'द कश्मीर फाइल्स'.., फिल्म देखने के बाद हरियाणा के CM ने दिया बड़ा बयान

'The Kashmir Files' की स्क्रीनिंग पर थिएटर मालिकों को धमकी! भिड़े BJP-कांग्रेस के नेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -