भारत को विशेष दर्जा देने से अमेरिकी सीनेट ने किया इंकार
भारत को विशेष दर्जा देने से अमेरिकी सीनेट ने किया इंकार
Share:

वॉशिंगटन : बीते सप्ताह जिस भारतीय प्रधानमंत्री के लिए अमेरिकी संसद ने स्टैंडिंग ओविएशन की झड़ी लगा दी गई थी, उसी अमेरिकी सीनेट ने भारत को विशेष दर्जा देने संबंधी प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। यह प्रस्ताव पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिकी संसद को संबोधित करने के अगले दिन रखा गया था। यदि यह पारित हो जाता तो भारत को अमेरिका का ग्लोबल स्ट्रैटजिक और डिफेंस पार्टनर मान लिया जाता।

अमेरिका के प्रमुख रिपब्लिकन नेता जॉन मैकेन ने यह प्रस्ताव रखा था। इसे नेशनल डिफेंस ऑथराइजेशन एक्ट में संसोधन के रुप में पेश किया गया था। जिसे सीनेट ने 85-13 से मंजूरी दी थी। बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी से है जब कि बदोनों सदनों में बहुमत रिपब्लिकन पार्टी का है। मैकेन भी रिपबलिकन पार्टी से है।

इसी महीने मोदी-ओबामा बातचीत के बाद अमेरिका ने भारत को रक्षा क्षेत्र के व्यापार और तकनीक के ट्रांसफर का भी समर्थन किया था। मैकेन ने संसोधन में कहा था कि भारत-अमेरिका संबंध दो दशकों से भी पुराने है। दुख जताते हुए मैकेन ने कहा कि भारतीय सेना को मानवीय मदद, आपदा राहत कार्य और समुद्री जागरूकता जैसे कामों के लिए एडवांस्ड तकनीक के ट्रांसफर को मंजूरी भी मिलनी चाहिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -