अप्रवासियों ने तोड़ा ट्रैफिक रूल तो अमेरिका से जाना होगा स्वदेश
अप्रवासियों ने तोड़ा ट्रैफिक रूल तो अमेरिका से जाना होगा स्वदेश
Share:

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 7 इस्लामिक राष्ट्रों के नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। मगर अब यह बात सामने आई है कि उन्होंने मंगलवार को अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर करने का आदेश जारी किया। जो आदेश जारी हुआ है उसमें यह बात कही गई है कि यदि किसी प्रवासी व्यक्ति ने ट्रैफिक नियम तोड़े या कोई अपराध किया तो फिर उसे निकाल दिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार 7 मुस्लिम बाहुल्य वाले देशों पर प्रतिबंध लगाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने बिना किसी दस्तावेज के अमेरिका में रहने वाले विदेशियों के विरूद्ध कड़ा रूख अपना लिया। माना जा रहा है कि वे 1.1 करोड़ प्रवासियों को बाहर कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो विश्व के कई देशों में गंभीर संकट उपज सकता है।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि भारत इससे प्रभावित होगा या नहीं लेकिन माना जा रहा है कि भारत भी इससे अछूता नहीं रह सकता है। विभाग के सचिव जाॅन केली ने सीमा पर गश्त करने के आदेश भी जारी किए हैं। इमिग्रेशन अधिकारियों ने आदेश जारी किया और कहा कि यदि कोई अवैध प्रवासी हो तो आप सूचना दे सकते हैं। इन अप्रवासियों को प्रत्यर्पित किया जाएगा।

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन, गैर इस्लामिक नीति का विरोध

अपने खिलाफ कार्यवाही से डर रहा है हाफिज सईद

Amrican NSA के तौर पर नियुक्त हुए मैक्मास्टर

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -