महिला से परेशान हुए ओबामा, कहा : आपको शर्म आनी चाहिए
महिला से परेशान हुए ओबामा, कहा : आपको शर्म आनी चाहिए
Share:

वॉशिंगटन : बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में हुए एक कार्यक्रम मे एक महिला पर इतना भड़क गए कि उन्होने महिला से कहा दिया शेम ऑन यू (आपको शर्म आनी चाहिए)। घटना व्हाइट हाउस में हुए लजीबीटी प्राइड मंथ के अवसर पर घटी। दरअसल कार्यक्रम के दौरान एक महिला से ओबामा इतना परेशान हो गए कि उन्होने महिला को कार्यक्रम से बाहर निकलवा दिया। खबर के अनुसार राष्ट्रपति भवन में बुधवार को समलैंगिकों और ट्रांससेक्शुअल अमरीकियों के अधिकारों पर स्पीच दे रहे थे। इस दौरान एक महिला उन्हे परेशान करने लगी।

वह महिला ओबामा के स्पीच के बीच-2 मे बोलकर व्यवधान पैदा कर रही थी, जिससे ओबामा इतने परेशान हो गए कि उन्होने महिला से सीधे कह दिया नहीं, नहीं, नहीं। आपको शर्म आनी चाहिए। आपको यह नहीं करना चाहिए। बता दे कि इस दौरान ओबामा ने महिला को समझाते हुए कहा कि, "सुनिए, आप मेरे घर में हैं। अगर कोई आपको अपने घर मे आमंत्रित करता है तो ऎसा व्यवहार शोभनीय नहीं है।" महिला का नाम जेनिसेट गुटेरेज बताया जा रहा है। वहीं मेहमान के मुताबिक, शोर मचाने वाली महिला प्रदर्शन की तैयारी से वहां आई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -