ISIS के खात्मे में अमेरिका ने रूस के हस्तक्षेप से नाराजगी जताई
ISIS के खात्मे में अमेरिका ने रूस के हस्तक्षेप से नाराजगी जताई
Share:

वाशिंगटन: इस्लामिक स्टेट के खात्मे में अमेरिका ने अपने नेतृत्व में चल रहे अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में मास्को को हस्तक्षेप करने से नाराजगी जताते हुए उन्हें चेतावनी दी है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने मंगलवार को मिडिया को बताया, 'राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रूस को 65 सदस्यों वाले उस अंतरराष्ट्रीय गठबंधन में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए जो ISIS को नष्ट करना चाहता है। हमने यह स्पष्ट कर दिया है।'

उन्होंने बताया कि सैन्य गतिविधियों में टकराव कम करने के प्रयास के तहत अमेरिका और रूसी सैन्य अधिकारियों के बीच कम से कम एक बार प्रारंभिक बातचीत की गई है। जोश अर्नेस्ट ने मिडिया को बताया कि रूसी सेना द्वारा ज्यादातर हवाई हमले ऐसे क्षेत्रो में किये गए है जहा ISIS की मौजूदगी बहुत कम है या नहीं के बराबर है।

उन्होंने कहा 'रूसी सरकार की पता है समस्या तभी काम हो पायेगी जब सीरिया में राजनीतिक बदलाव किये जाएंगे और अब तक उनकी गतिविधियां ऐसे नेता के पक्ष में रही हैं जो विभिन्न कारणों के चलते देश का नेतृत्व करने की वैधता खो चुका है।' अर्नेस्ट ने बयान में दावा किया कि सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद ना केवल देश का नेतृत्व करने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं बल्कि 80 फीसदी जनता का भरोसा भी खो चुके है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -