गोलीबारी में इमाम की मौत, सांप्रदायिकता को लेकर हो रही जांच
गोलीबारी में इमाम की मौत, सांप्रदायिकता को लेकर हो रही जांच
Share:

न्यूयाॅर्क: न्यूयाॅर्क में गोलीबारी होने के चलते अफरा - तफरी मच गई। इस दौरान बड़े पैमाने पर लोग हताहत हुए हैं। दरअसल इस गोलीबारी में एक इमाम की मौत हो गई। इमाम को सिर में गोली लगी थी। फिलहाल गोलीबारी का उद्देश्य स्पष्ट नहीं हुअ है। मगर मस्ज़िद के पास हुए इस हमले ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घायलों को जमैका चिकित्सालय ले जाया गया है। इमाम मौलाना अकोन्जी को मृत घोषित कर दिया गया है। गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

हालांकि पुलिस गोलीबारी का कारण समझ नहीं पाई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच के दौरान इस बात का कोई संकेत नहीं मिल पाया है। मगर सांप्रदायिक तनाव उपजाने की संभावनाओं पर चर्चा की जा रही है। कुछ लोगों ने आरोपी को गोली चलाने के बाद भागते हुए देखा था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -