ईरानी महिलाओं के समर्थन में आईं उर्वशी रौतेला, कटवाए बाल
ईरानी महिलाओं के समर्थन में आईं उर्वशी रौतेला, कटवाए बाल
Share:

ईरान में महिलाएं हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। जी हाँ, आप सभी जानते ही होंगे ईरानी महिलाएं अपने पसंद के कपड़े पहनने की आजादी के लिए पिछले महीने से विरोध कर रही है। बीते समय में महसा अमीनी नाम की महिला की हत्या कर दी गई और उसके बाद से ईरान में हिजाब और नैतिकता पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया। हालाँकि अब यह विरोध धीरे-धीरे पूरे विश्व में फैल गया है। जी हाँ और विश्व के हर कोने से ईरानी महिलाओं के लिए आवाज उठाई जा रही है। आप सभी को बता दें कि इस प्रदर्शन में महिलाएं अपने बालों को काट कर विरोध व्यक्त कर रही हैं। इस लिस्ट में ग्लोबल ऑइकन प्रियंका चोपड़ा का भी नाम शामिल हुआ और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने ईरानी महिलाओं के लिए बाल कटवा दिए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

इस एक्टर संग काम कर फूट-फूटकर रोई थी स्मिता पाटिल, महेश भट्ट को बताया था चौकाने वाला राज

जी दरअसल ईरान में महसा अमिनी नाम की महिला को हिजाब सही तरीके से ना पहनने की वजह से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद नैतिकता पुलिस के हिरासत में रहते हुए महिला की मौत हो गई। वहीं ईरानी महिलाओं का मानना है कि पुलिस के पीटने की वजह से महसा की मौत हुई है। दूसरी तरफ पुलिस ने इससे इंकार किया है। आपको बता दें कि महसा की मौत के बाद से ईरान में क्रांति की लहर दौड़ गई। लेकिन इस प्रदर्शल में भी बहुत सी महिलाओं के मरने की खबर सामने आ रही है। अब इन सभी के बीच उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर ना सिर्फ महसा अमिनी बल्कि उत्तराखंड की अंकिता भंडारी के लिए भी पोस्ट किया है।

शादीशुदा राज बब्बर के साथ लिव इन में रहती थीं स्मिता पाटिल, आखिरी इच्छा सुनकर रो पड़ेंगे आप

जी दरअसल एक्ट्रेस ने बाल कटवाते हुए अपनी तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि, ''मेरे बाल काट दिए! ईरानी नैतिकता पुलिस द्वारा और सभी लड़कियों के लिए महसा अमिनी की गिरफ्तारी के बाद विरोध में मारे गए ईरानी महिलाओं और लड़कियों के समर्थन में मेरे बाल काट रहे हैं। और 19 साल की बच्ची के लिए उत्तराखंड की अंकिता भंडारी। दुनिया भर में महिलाएं बाल काटकर ईरानी सरकार के विरोध में एकजुट हो रही हैं। महिलाओं का सम्मान करें महिलाक्रांतिके लिए एक वैश्विक प्रतीक।'' उर्वशी के इस कदम का उनके फैंस सपोर्ट कर रहे हैं।

सलमान ड्रग्स लेता है और एक्ट्रेसेस का तो भगवान ही मालिक है: रामदेव बाबा

'मेरी बेटी को उसकी माँ के साथ मत कम्पेयर करो', लोगों पर भड़के बोनी कपूर

Video: गुस्से में पैपराजी को चिल्लाने लगीं जया बच्चन, नातिन नव्या ने करवाया शांत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -