लोकसभा चुनाव: उर्मिला को कांग्रेस से मिला टिकट, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव
लोकसभा चुनाव: उर्मिला को कांग्रेस से मिला टिकट, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव
Share:

मुंबई: दो दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल होने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। उर्मिला उत्तरी मुंबई से कांग्रेस प्रत्याशी होंगी। आपको बता दें कि 27 फरवरी को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद उर्मिला मातोंडकर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। 

लोकसभा चुनाव: टिकट ना मिलने से नाराज़ हुए राजद नेता, निर्दलीय लड़ सकते हैं अली अशरफ फातमी

कांग्रेस में शामिल होने की वजह बताते हुए उर्मिला ने कहा था कि बचपन से ही वे महात्‍मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्‍लभ भाई पटेल के विचारों से काफी प्रभावित हुई हैं। उर्मिला ने कहा कि इसलिए मैंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है। साथ ही उर्मिला ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वे अब लंबे समय तक राजनीति में सक्रीय रहेंगी। पार्टी में शामिल होने के साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा था कि कहीं न कहीं आज संविधान पर प्रहार हो रहा है। 

कांग्रेस ने हमेशा हिन्दू-मुस्लिम को लड़वाया, इसलिए नहीं सुलझ पाया अयोध्या विवाद - इक़बाल अंसारी

आपको बता दें कि मंबई की नार्थ लोकसभा सीट पर काफी समय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना का वर्चस्व रहा है। इसलिए कांग्रेस को हमेशा ही इस सीट पर कड़ी चुनौती मिलती रही है। पिछली बार इस लोकसभा सीट से कांग्रेस के संजय निरूपम चुनावी मैदान में थे और उन्हें बड़ी संख्या के वोट से हार का सामना करना पड़ा था। 

खबरें और भी:-

लोकसभा चुनाव: बिहार महागठबंधन का पेंच सुलझा, ये है राजद और कांग्रेस का सीट शेयरिंग फार्मूला

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी बोले, विपक्ष के पास नहीं कोई विकल्प, बहुमत के साथ बनेगी भाजपा सरकार

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस नेता ने बताया क्यों नहीं हो पाया महागठबंधन, राहुल गाँधी को लेकर दिया बड़ा बयान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -