लोकसभा चुनाव: उर्मिला ने दाखिल किया नामांकन, इतने करोड़ की है उनकी संपत्ति...
लोकसभा चुनाव: उर्मिला ने दाखिल किया नामांकन, इतने करोड़ की है उनकी संपत्ति...
Share:

मुंबई: हाल ही में कांग्रेस पार्टी का दामन थामने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने सोमवार को मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें मुंबई उत्तर से कांग्रेस का टिकट मिल गया था। उर्मिला का इस सीट पर सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोपाल शेट्टी से है।

उर्मिला ने अपने नामांकन पत्र में अपनी कुल संपत्ति 68.28 करोड़ रुपये की दर्शाई है। चुनावी एफिडेविट में उन्होंने अपना पूरा नाम उर्मिला श्रीकांत मातोंडकर लिखा है। यह उन लोगों को करारा जवाब है जो ये कह रहे थे कि शादी के बाद उर्मिला ने मुस्लिम धर्म अपना लिया है।जानकारी के अनुसार उन्होंने मुंबई के रुपारेल कॉलेज से एस.वाय. बीए यानी बीए सेकंड ईयर तक शिक्षा प्राप्त की है। चुनावी एफिडेविट के मुताबिक उन्होंने खुद के पास 40.93 करोड़ की चल और 27.34 करोड़ की अचल संपत्ति है।

उनकी संपत्तियों में बैंक में जमा, नकदी, गाड़ियां और जमीन तथा संपत्ति में निवेशों का भी जिक्र किया गया है। इसके साथ ही उर्मिला मातोंडकर ने स्वयं पर 32 लाख रु से अधिक का कर्ज होने का भी उल्लेख किया है। उन्होंने अपने पति के पास 32.35 करोड़ की चल और 30 लाख की अचल संपत्ति होने के बारे में बताया है। हलफनामे के मुताबिक, 2013-14 में मातोंडकर की आमदनी 1.27 करोड़ रुपये थी जो 2017-18 में दोगुने से भी अधिक 2.85 करोड़ रुपये हो गई है।

खबरें और भी:-

भाइयों के बीच मतभेद पर बोली मीसा भारती- विपक्षी दल फैला रहे है भ्रम

अगर कांग्रेस-सपा-बसपा का विश्वास अली में, तो हमारा विश्वास बजरंगबली में - सीएम योगी

लोकसभा चुनाव: यूपी फतह करने की तैयारी में अमित शाह, रात को तीन घंटे चली मैराथन बैठक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -