आदेश से खफा कर्मचारी नहीं मनायेंगे दीपावली
आदेश से खफा कर्मचारी नहीं मनायेंगे दीपावली
Share:

श्रीगंगानगर : यहां के नर्सिंग कर्मचारियों ने दीपावली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 6 हजार से अधिक पदों को समाप्त करने के आदेश दिये है। कर्मचारी संगठन सरकार के इस आदेश का विरोध कर रहे है।

श्रीगंगानगर नर्सेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि नर्सिंग कर्मचारी न तो दीपावली मनायेंगे और न ही दशहरा जैसा त्योहार। एसोसिएशन के बैनरतले कर्मचारियों ने 19 अक्टुबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने बताया कि सरकार के आदेश का तब तक विरोध किया जायेगा, जब तक सरकार इस आदेश को वापस न लें ले।

बताया गया है कि विरोध में उतरे कर्मचारियों द्वारा मंगलवार 11 अक्टुबर को आदेश की प्रतियां जलाकर अनिश्चितकालीन आंदोलन की शुरूआत कर दी जायेगी। कर्मचारियों ने काली दीपावली मनाने का ऐलान किया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार के आदेश से श्रीगंगानगर में भी 25 से अधिक पद खत्म हो जायेंगे और इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ेगा, इसलिये सरकार को अपना यह आदेश वापस ले लेना चाहिये।

इस्पात संयंत्र में धमाका, 7 कर्मचारी हुये घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -