यूपी में प्रचंड बहुमत से जीती भाजपा, मुख्यमंत्री योगी बोले- जहां किसान आंदोलन मजबूत, वहां भी जीती भाजपा...
यूपी में प्रचंड बहुमत से जीती भाजपा, मुख्यमंत्री योगी बोले- जहां किसान आंदोलन मजबूत, वहां भी जीती भाजपा...
Share:

लखनऊ: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के परिणाम आ गए हैं। भाजपा 75 में से 67 सीटों पर जीतने में सफल रही है। इतनी बड़ी जीत पर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि जिन शहरों में किसान आंदोलन की जड़ें मजबूत हैं, वहां भी भाजपा ने जीत दर्ज की है, जो बताता है कि जनता हमारे साथ है। उन्होंने बताया कि 2022 में भी यही परिणाम सामने आएंगे।

मुख्यमंत्री योगी से जब पूछा गया कि पंचायत चुनाव में किसान आंदोलन का प्रभाव नजर आया था, मगर जिला अध्यक्ष के चुनाव में इतनी बड़ी जीत कैसे दर्ज कर ली? इस पर योगी आदित्यनाथ ने बताया, पंचायत चुनाव में आप देखेंगे तो अधिकांश ग्राम प्रधान भाजपा के कार्यकर्ता जीते हैं। क्षेत्र पंचायत के सदस्य भाजपा के कार्यकर्ता जीते हैं। जिला पंचायत की 3,050 सीटों में से 1500 से अधिक भाजपा के कार्यकर्ता तथा भाजपा समर्थक थे। सपा के 750 के आसपास थी। बीएसपी की 300 के आसपास थी तथा बाकी दूसरी पार्टी के लोग थे।

उन्होंने कहा, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, बुलंदशहर, संभल, अमरोहा, बागपत, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद किसान आंदोलन के केंद्र बिंदु थे। बागपत को छोड़कर सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीती हैं। यदि हमारे साथ समर्थन नहीं होता तो हमें भी सपा की भांति उम्मीदवार नहीं मिलते तथा प्रस्तावक भी नहीं प्राप्त नहीं होते। आगे मुख्यमंत्री योगी ने कहा, 2014 में कोई नहीं मानता था कि भाजपा इतनी सीटें जीतेगी। उस वक़्त अमित शाह ने रणनीति तय की थी। हमने 73 सीटें जीती थीं। 

आशीष शेलार से मुलाक़ात को संजय राउत ने बताया अफवाह

अचानक पानी में भभक उठी आग, वीडियो देख दंग रह गए लोग

बिजली संकट पर मुख्यमंत्री के घर के बाहर हुआ प्रदर्शन, मचा भारी हंगामा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -