यूपी: खुदाई के दौरान निकली भगवान विष्णु की अति प्राचीन प्रतिमा, दर्शन के लिए उमड़ा हुजूम
यूपी: खुदाई के दौरान निकली भगवान विष्णु की अति प्राचीन प्रतिमा, दर्शन के लिए उमड़ा हुजूम
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की दुर्लभ और अति प्राचीन मूर्ति निकली है। गांव में प्रतिमा मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैली और बड़ी तादाद में भक्तों की भीड़ जमीन से निकली भगवान विष्णु प्रतिमा के दर्शन करने पहुंचे लगी। मूर्ति को गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में सुरक्षित रख दिया गया है।   

रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कुरारा विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पतारा गांव जंगलों में छोटा सा प्राचीन हनुमान मंदिर था। ग्रामीण इस मंदिर का पुनर्निर्माण करा रहे थे। इस बीच खुदाई के दौरान मजदूरों को भगवान की मूर्ति मिली। मूर्ति को निकलाकर धोया गया तो पता चला कि यह भगवान विष्णु की प्रतिमा है। पतारा की ग्राम प्रधान चंदा देवी ने जानकारी दी है कि गांव के बाहर बजरंग बली का अति प्राचीन मंदिर का ग्रामीण निर्माण कार्य करा रहे हैं। बुधवार को इस मंदिर परिसर में खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान धरती के अंदर से भगवान विष्णु की अति प्राचीन, दुर्लभ मूर्ति निकली है। जिसे ग्रामीणों द्वारा मंदिर में स्थापित कर दिया गया है। पुरातत्व विभाग को मूर्ति मिलने के बारे में जानकारी दे दी गई है। 

मूर्ति की ऊंचाई एक मीटर के आसपास बताई जा रही है और इसकी चौड़ाई आधा मीटर है। पुरातत्व विभाग इस दुर्लभ प्रतिमा की प्राचीनता की जांच करेगा तभी यह पता चलेगा कि प्रतिमा कितनी पुरानी है। भक्कों की भीड़ भगवान विष्णु के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी है।

सुभाषचंद्र बोस की 'पुण्यतिथि' पर देखें नेताजी की 9 अनदेखी तस्वीरें

'न्याय नहीं मिला तो समर्थन वापस ले लेंगे..', दलित छात्र की मौत पर गहलोत सरकार को गुढ़ा की धमकी

बंगाल से अल-क़ायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, जिहादी साहित्य बरामद

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -